
जोधपुर।
कृषि विश्वविद्यालय में प्रबंध मण्डल की 11वीं बैठक बुधवार को आयोजित की गई। विवि के कुलपति डॉ बीआर चौधरी ने विश्वविद्यालय में चल रहे कृषि शिक्षा, उन्नत बीज उत्पादन, अनुसंधान, प्रसार शिक्षा, आधारभूत व नवीन निर्माण कार्यो, नवीन परियोजनाओं सहित विभिन्न विकास कार्यो के बारे में अवगत कराया।प्रबंध मण्डल के सदस्य व लूणी विधायक महेन्द्र बिश्नोई ने भविष्य में विभिन्न फ सलों के और अधिक उन्नत बीज उत्पादन किए जाने की आवश्यकता बताई। कुलपति डॉ चौधरी ने विवि के 60 करोड़ के बजट का अनुमोदन, राज्य सरकार द्वारा डेयरी प्रौद्योगिकी, कृषि अभियांत्रिकी के शैक्षणिक सत्र 2020-21 से पाठ्यक्रम शुरू किए जाने की स्वीकृति, विवि के पुनरीक्षित कानून, विद्यार्थियों के प्रवेश प्रक्रिया, फ ीस निर्धारण, राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत पदों पर नवीन भर्ती प्रक्रिया शुरू करने सहित प्रशासनिक, शैक्षणिक तथा आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में बताया। जिसे प्रबंध मण्डल के सभी सदस्यों ने सहमति दी। बैठक में प्रगतिशील किसान ललित देवड़ा, कृषि उद्यमी राजेन्द्र कलवानियां, महिला सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति सिंह, डॉ ईश्वर सिंह, डॉ एस डी रतनू, राज्य सरकार के प्रतिनिधि उपस्थित थे। अंत में प्रबंध मण्डल के सचिव एवं कुलसचिव अरुण कुमार पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
---
मुख्यमंत्री सहायता कोष में 3 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता
कृषि विवि के डॉ एमएल मेहरिया ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए कृषि विवि ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में तीन करोड़ रुपए तथा विवि के कार्मिकों द्वारा 13.84 लाख की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की गई।