जोधपुर

एम्स के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को एसीबी ने पकड़ा

- अलवर के मेडिकल कॉलेज में संविदाकर्मी लगाने की एवज में चार माह की तनख्वाह अग्रिम लेकर कर रहा था दलाली- घर की तलाशी में मिले अस्सी हजार रुपए और चयन के संभावितों की सूची
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jun 2021, 1:35 AM IST
एम्स के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को एसीबी ने पकड़ा
एम्स के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को एसीबी ने पकड़ा

जोधपुर.
अलवर के मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों पर संविदाकर्मी लगाने की एवज में चार महीने की तनख्वाह अग्रिम लेकर दलाली करने में लिप्त एम्स के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को एसीबी ने गुरुवार देर रात हिरासत में लिया। घर की तलाशी में अस्सी हजार रुपए व चयन के संभावितों की सूची जब्त की गई।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत ने बताया कि अलवर में ईएसआइसी हॉस्पीटल एण्ड मेडिकल कॉलेज है, जहां प्राइवेट कम्पनी के मार्फत नर्सिंगकर्मी के साथ ही विभिन्न पदों पर संविदाकर्मी लगाए जा रहे हैं। इन पदों पर नौकरी लगाने के बदले बेरोजगारों से रुपए ऐंठने वाले दलाल सक्रिय हैं। अलवर में कार्रवाई के बाद जोधपुर एम्स में बतौर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिपाल यादव के दलाली में लिप्त होने की सूचना मिली। पाल बाइपास पर पाŸवनाथ सिटी में घर पर दबिश देकर महिपाल यादव को हिरासत में लिया गया। घर की तलाशी ली गई तो अस्सी हजार रुपए और चयन के लिए संभावितों की एक सूची मिली। जो जब्त किए गए हैं। सूची में दो अभ्यर्थी ऐसे शामिल हैं जिनका चयन हो चुका है।
चार महीने की अग्रिम तनख्वाह लेते

एसीबी का कहना है कि महिपाल यादव प्राइवेट कम्पनी व बेरोजगारों के बीच दलाली कर रहा था। चयन के बदले वह बतौर कमीशन चार महीने की तनख्वाह अग्रिम लेता था। जो कम्पनी को भेजी जाती थी। बदले में उसे कमीशन मिलता था।

Published on: