26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

85% छात्र हुए थे फेल, फिर आधे से ज्यादा पास; जोधपुर आयुर्वेद विवि में हॉस्पिटल मैनेजमेंट के रिजल्ट में बड़ा उलटफेर

जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हॉस्पिटल मैनेजमेंट विषय में पहले करीब 85% विद्यार्थी फेल हुए थे। दोबारा उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के बाद आधे से ज्यादा विद्यार्थी पास हो गए। अब परीक्षा मूल्यांकन और रिवैल्यूएशन फीस को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshita Saini

•

Updated: 26 Oct 2026, 9:20 AM IST

Jodhpur Ayurveda University result

Ai Generated Image

जोधपुर. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान (बीएनवाईएस) चतुर्थ वर्ष के हॉस्पिटल मैनेजमेंट विषय में पहले की गई मार्किंग में गड़बड़ी के कारण करीब 85% विद्यार्थी फेल हो गए। जानकारी के अनुसार फेल होने वाले विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से इसकी शिकायत की तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाई। इसके बाद परिणाम अपडेट किया गया, जिसमें अब आधे से अधिक विद्यार्थी पास हो गए हैं। विवि. प्रशासन की ये गड़बड़ी परीक्षा व्यवस्था व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पहली बार मूल्यांकन में काफी सख्त मार्किंग हुई थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी फेल हो गए थे। प्रदेश के 15 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध है। इनमें सभी के विद्यार्थियों को इस गड़बड़ी से परेशानी हुई। हॉस्पिटल मैनेजमेंट विषय के परिणाम को लेकर विद्यार्थियों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद विश्वविद्यालय ने दोबारा जांच का निर्णय लिया था।

आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थियों की भी कॉपी की हुई जांच

खास बात यह रही कि इसमें केवल रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की ही नहीं, बल्कि आवेदन नहीं करने वाले विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं की भी जांच करवाई गई। दोबारा जांच के बाद विश्वविद्यालय ने परिणाम अपडेट कर दिया। इससे पहले जहां करीब 85 प्रतिशत विद्यार्थी फेल हुए थे, वहीं संशोधित परिणाम में आधे से अधिक विद्यार्थी पास हो गए हैं।

रिवैल्यूएशन की फीस वापस करने की मांग

हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थियों ने पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब विश्वविद्यालय ने सभी विद्यार्थियों की कॉपियां दोबारा जांचीं, तो इसकी आधिकारिक जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई। मामले में रिवैल्यूएशन के लिए शुल्क जमा कराने वाले विद्यार्थियों ने भी प्रक्रिया स्पष्ट करने और फीस वापसी पर निर्णय लेने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

उत्तर पुस्तिका जांच में खामी थी

हॉस्पिटल मैनेजमेंट विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में तकनीकी खामी थी। हमनें सभी विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाई है और परिणाम भी अपडेट कर दिया है।
- डॉ. राजाराम अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक, आयुर्वेद विवि जोधपुर