जोधपुर

RAILWAY—2023 तक सभी रेल मार्ग होंगे विद्युतीकृत

बजट: भारतीय रेल को 1.10 लाख करोड़ का बजट आवंटन
less than 1 minute read
Feb 04, 2021
RAILWAY---2023 तक सभी रेल मार्ग होंगे विद्युतीकृत
RAILWAY---2023 तक सभी रेल मार्ग होंगे विद्युतीकृत

जोधपुर।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट में भारतीय रेल को 1.10 लाख करोड़ का आवंटन किया है। यह अब तक का अधिकतम बजट आवंटन है, जो गतवर्ष के 70 हजार करोड़ की तुलना में बहुत अधिक पूंजी विस्तार है। इससे उत्तर पश्चिम रेलवे के बहुमुखी विकास को बल मिलेगा। वर्ष 2023 तक उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी रूट विद्युतीकृत हो सकेंगे। गत वर्ष उत्तर पश्चिम रेलवे को 6408.92 करोड़ रुपए का बजट आउटले प्रदान किया गया था। वही नेशनल रेलवे प्लान की भी घोषणा की है, इस योजना में रेलवे को भविष्य के लिए तैयार रेलवे तंत्र को सृजित किया जाएगा।
---
टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
वित्तमंत्री ने देश में 7 मेगा टेक्सटाइल पार्क बनाने की घोषणा की है। अगर इसमें से जोधपुर में भी एक पार्क आवंटन होता है तो यह जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान के पाली बालोतरा के टेक्सटाइल उद्योगों के लिए फायदेमंद होगा। टेक्सटाइल क्षेत्र में जोधपुर तेजी से उभरते हुए शहरों में शामिल है। वहीं स्टील उद्योग के लिए भी घोषणा जोधपुर के स्टील उद्योग के लिए प्रोत्साहन का काम करेगी।से बढ़ता

Published on:
04 Feb 2021 09:46 am