जोधपुर

आसाराम की फिर बिगड़ी तबीयत, एम्स में करवाई जांच

- कड़ी सुरक्षा में जांच के बाद फिर ले जाया गया जेल, समर्थकों की लगी भीड़
less than 1 minute read
Aug 17, 2021
आसाराम की फिर बिगड़ी तबीयत, एम्स में करवाई जांच
आसाराम की फिर बिगड़ी तबीयत, एम्स में करवाई जांच

आसाराम की फिर बिगड़ी तबीयत, एम्स में करवाई जांच
- कड़ी सुरक्षा में जांच के बाद फिर ले जाया गया जेल, समर्थकों की लगी भीड़
जोधपुर.
नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में ताउम्र कैद की सजा काट रहे आसाराम की तबीयत खराब होने पर सोमवार को एम्स में जांच कराई गई।
पुलिस ने बताया कि आसाराम की जेल डिस्पेंसरी में जांच के दौरान एम्स में चिकित्सकों से जांच की आवश्यकता बताए जाने पर कड़ी सुरक्षा में जेल से एम्स ले जाया गया। चिकित्सकों से जांच के बाद वापस जेल ले आया गया। आसाराम को प्रोस्टेट समस्या सहित अन्य पुरानी बीमारी को लेकर जांच की गई।

जेल के बाहर व मार्ग में समर्थकों की भीड़

आसाराम की तबीयत खराब होने का पता लगते ही समर्थकों की भीड़ जोधपुर में एकत्रित होने लग गई। आसाराम को जेल से एम्स और वापस ले जाने के दौरान जेल के बाहर व रास्ते में समर्थकों की भीड़ रही। पुलिस को भीड़ नियंत्रण में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Published on:
17 Aug 2021 01:05 am