जोधपुर

अध्यापक ने १६ बार ओटीपी नम्बर बता गंवाए ४० हजार

- कैश रिवॉर्ड खाते में जमा कराने के लालच में फंसा - चालीस हजार गंवाने के बाद हरकत में आने पर चालीस हजार हस्तांरण होने से रूके
2 min read
Sep 26, 2018
atm fraud with teacher
अध्यापक ने १६ बार ओटीपी नम्बर बता गंवाए ४० हजार


जोधपुर. अज्ञात व्यक्ति ने कैश रिवॉर्ड बैंक खाते में जमा कराने का झांसा देकर सरकारी अध्यापक को झांसे में लेकर एटीएम के पिन नम्बर और फिर सोलह बार ओटीपी नम्बर पूछकर खाते से चालीस हजार रुपए निकाल लिए। चालीस हजार और निकलने पर हरकत में आए अध्यापक ने बैंक से सम्पर्क कर हस्तांतरण होने से रूकवा लिए। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

थानाधिकारी अशोक आंजणा के अनुसार मूलत: खाराबेरा पुरोहितान गांव हाल केबीएचबी में सेक्टर ३सी निवासी अध्यापक मोहनसिंह पुत्र गोरधन सिंह राजपुरोहित के पास गत १९ सितम्बर को एक व्यक्ति का फोन आया और उसे कैश रिवॉर्ड मिलने का झांसा दिया। कैश रिवॉर्ड बैंक खाते में जमा कराने के नाम पर उसने एटीएम के पिन नम्बर ले लिए। इसके बाद शिक्षक के मोबाइल में संदेश के मार्फत ओटीपी नम्बर आए। उस व्यक्ति ने फिर उसे फोन किए और एक-एक करके सोलह बार ओटीपी नम्बर ले लिए। ओटीपी नम्बर बताते ही अलग-अलग लेन-देन करके उसने करीब चालीस हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद जब फिर से चालीस हजार रुपए निकले तो अध्यापक उसकी करतूस समझ गए। वो तुरंत बैंक पहुंचे और खाते से होने वाला भुगतान रुकवाया। तब चालीस हजार रुपए अज्ञात व्यक्ति के खाते में जमा हो चुके थे। जबकि चालीस हजार रुपए हस्तांतरण होने वाले थे। जिसे बैंक ने रोक लिया। फिर अध्यापक थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया है।

ओटीपी नम्बर बताते ही अलग-अलग लेन-देन करके उसने करीब चालीस हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद जब फिर से चालीस हजार रुपए निकले तो अध्यापक उसकी करतूस समझ गए। वो तुरंत बैंक पहुंचे और खाते से होने वाला भुगतान रुकवाया। तब चालीस हजार रुपए अज्ञात व्यक्ति के खाते में जमा हो चुके थे। जबकि चालीस हजार रुपए हस्तांतरण होने वाले थे। जिसे बैंक ने रोक लिया। फिर अध्यापक थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया है।
-------------------------

Published on:
26 Sept 2018 12:40 am