
जोधपुर. पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष में जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में गुरुवार को चौपाल पर सामुदायिक बालसभा होगी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द्र सांखला ने बताया कि सुबह निबंध प्रतियोगिता होगी। विद्यार्थी भारत छोडो आन्दोलन, भाखडा परियोजना, इसरो, गुटनिरपेक्ष आंदोलन, बांग्लादेश का गठन एवं संविधान निर्माण विषय पर निबंध लिख सकेंगे। कक्षावार पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में बालदिवस, पं. जवाहरलाल नेहरू, देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी सहित कई विषय होंगे। प्रतिभावान व प्रथम तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सहायक निदेशक डॉ. राजुराम चौधरी ने बताया कि इस दिन प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 'मेरा गांव मेरा गौरवÓ दिवस के आयोजन का निर्णय किया गया है, जिसमें सुबह 7 से 9 बजे तक स्वच्छता श्रमदान उत्सव, चित्रकला, निबन्ध प्रतियोगिता, कविता पाठ का आयोजन, खेलकूद कार्यक्रम एवं लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही जिला स्तरीय बाल दिवस कार्यक्रम राजकीय किसान कन्या बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किसान कन्या नागौरी बेरा में होगा। यहां बाल मेला, वृक्षारोपण, फ ोटो प्रर्दशनी, विद्यार्थियों की रैली, तीन किलोमीटर दौड, कुर्सी दौड़ एवं नीम्बू चम्मच दौड प्रतियोगिता होगी। देश भक्ति से ओत-प्रोत लघु फि ल्म बच्चों को दिखाई जाएगी।
फोटो प्रदर्शनी आज
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती व बाल दिवस पर गुरुवार सबह ११ बजे सूचना केंद्र में फोटो प्रदर्शनी होगी। प्रदर्शनी में पंडित नेहरू के जीवन, राजस्थान की यात्रा एवं विभिन्न प्रसंगों पर चित्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।