जोधपुर

Fraud with bank manager : पांच गुना के झांसे में फंसा बैंक मैनेजर, गंवाए 28 लाख रुपए

- दस हजार जमा कराए तो 16500 रुपए देकर सहायक मैनेजर को फंसाया
less than 1 minute read
Jan 12, 2023
Fraud with bank manager : पांच गुना के झांसे में फंसा बैंक मैनेजर, गंवाए 28 लाख रुपए
Fraud with bank manager : पांच गुना के झांसे में फंसा बैंक मैनेजर, गंवाए 28 लाख रुपए

जोधपुर।
निवेश (Invesment) करने पर पांच गुना प्रतिफल मिलने का झांसा (Five times return from investment) देकर साइबर ठगों (Cyber crime) ने खाण्डा फलसा थानान्तर्गत (Police station Khanda Falsa) जालोरी गेट रोड स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक के सहायक मैनेजर से 28 लाख रुपए (28 Lakhs Rs fraud with bank manager) ऐंठ लिए। प्रतिफल न मिलने पर धोखाधड़ी का पता लगा तो बुधवार रात अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई। (28 lakh Rs fraud with Punjab and Sindh bank manager)
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन (IPS Dr Amrita Duhan) ने बताया कि मूलत: श्रीगंगानगर हाल जोधपुर निवासी भूपेन्द्र कुमार जालोरी गेट रोड पर शनिश्चरजी का थान के पास पंजाब एण्ड सिंध बैंक में सहायक मैनेजर हैं। गत 28 दिसम्बर को उनके मोबाइल में टेलिग्राम ऐप में अनजान नम्बर से संदेश आया। जिसमें निवेश करने पर पांच गुना प्रतिफल मिलने की जानकारी दी गई। इससे बैंक मैनेजर झांसे में आ गए। उन्होंने दस हजार रुपए निवेश किए। बदले में उन्हें 16 हजार 500 रुपए मिले गए थे। इससे उनका भरोसा बढ़ गया। वो कम्पनी में निवेश करने लग गए। इस प्रकार 30 दिसम्बर से 5 जनवरी के बीच 28 लाख रुपए जमा करा दिए, लेकिन उन्हें कोई प्रतिफल नहीं दिया गया। उन्होंने ठग से सम्पर्क के प्रयास किए, लेकिन बात नहीं हो पाई। आखिरकार उन्हें ठगी का एहसास हुआ। तब वो थाने पहुंचे और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Published on:
12 Jan 2023 12:04 am