जोधपुर

जेएनवीयू में बीकॉम व बीबीए एलएलबी के आवेदन 30 सितम्बर तक

प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन
less than 1 minute read
Sep 25, 2020
जेएनवीयू में बीकॉम व बीबीए एलएलबी के आवेदन 30 सितम्बर तक
जेएनवीयू में बीकॉम व बीबीए एलएलबी के आवेदन 30 सितम्बर तक


जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में सांयकालीन अध्ययन संस्थान में बीकॉम प्रथम वर्ष और विधि संकाय में बीबीए एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गई है । अभ्यर्थी विलंब शुल्क सहित तीस सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।

कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद हार्डकॉपी तुरंत संबंधित विभाग में जमा कराना आवश्यक नहीं है । जिन विद्यार्थियों का नाम अस्थाई वरीयता सूची में जारी होगा, केवल उन्हीं विद्यार्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी, फीस रसीद मय समस्त दस्तावेजों के साथ संबंधित संकाय में वरीयता सूची जारी होने के पांच दिवस के भीतर जमा कराना होगा।

प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन
सांयकालीन अध्ययन संस्थान में बीकॉम प्रथम वर्ष और विधि संकाय में बीबीए एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन-पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गई है । अभ्यर्थी विलंब शुल्क सहित तीस सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।

Published on:
25 Sept 2020 10:10 am