जोधपुर

कार की चपेट से बाइक सवार की मौत

- नागौर रोड पर हादसा, पुत्री घायल
less than 1 minute read
Bike rider death due to car grip
कार की चपेट से बाइक सवार की मौत

जोधपुर. नागौर रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट से मोटरसाइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई और उसकी पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंपा।
करवड़ थानाधिकारी राजूराम बामणिया के अनुसार मूलत: लवारी (आसोप) हाल टूंट की बाड़ी में एफसीआइ गोदाम के पास रहने वाले प्रेमसिंह (70 ) पुत्र नारायणसिंह मोटरसाइकिल पर रविवार दोपहर को घर जा रहे थे। उनके साथ में पुत्री छैलू कंवर भी थी। टूंट की बाड़ी पहुंचने पर डिवाइडर के कट से मोटरसाइकिल घुमाते ही नागौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इससे वृद्ध गम्भीर घायल हो गए और पुत्री के भी चोटें आई। दोनों को मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रेमसिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने पुत्र दशरथ सिंह की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंपा।

Updated on:
14 Oct 2018 09:17 pm
Published on:
14 Oct 2018 09:17 pm