जोधपुर

पहले टक्कर मारी, फिर दो किलोमीटर तक घसीटा, हुई मौत

नागौर स्टेट हाइवे पर शुक्रवार शाम एक वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मारकर व्यक्ति को दो किलोमीटर तक घसीटकर ले गया। वाहन चालक की लापरवाही से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Jun 19, 2021
पहले टक्कर मारी, फिर दो किलोमीटर तक घसीटा, हुई मौत
पहले टक्कर मारी, फिर दो किलोमीटर तक घसीटा, हुई मौत

खीचन /फलोदी (जोधपुर) नागौर स्टेट हाइवे पर शुक्रवार शाम एक वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मारकर व्यक्ति को दो किलोमीटर तक घसीटकर ले गया। वाहन चालक की लापरवाही से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मारी और वाहन को तेजी से भगा ले गया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चोखाराम का पहना कपड़ा बोलेरो के हुक में फंस गया, लेकिन बोलेरो चालक ने वाहन नहीं रोका और दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। एक दुकानदार मदनसिंह को यह नजारा दिखा तो उसने वाहन चालक का पीछा किया और वाहन को रुकवाया। तब वाहन चालक को पता चला कि उसकी गाड़ी से टक्कर लगी है और एक व्यक्ति गाड़ी में फंसा है।


अधिवक्ता गोरधन जयपाल व चन्दन मेघवाल ने बताया कि आमला निवासी चोखाराम व उसका चचेरा भाई शुक्रवार शाम कृषि सामान लेकर फलोदी से गांव आमला लौट रहे थे। आमला फांटा के पास बाइक सवार दोनों भाई बोलेरो की चपेट में आ गए।

चौखाराम का शरीर बोलेरो में फंस गया और दो किलोमीटर तक घसीटता रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं भगाराम गंभीर घायल हो गया, जिसे फलोदी जिला चिकित्सालय से जोधपुर रैफर किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।


गौरतलब है कि मृतक चोखाराम पुत्र नानकराम व उसका चचेरा भाई भगाराम पुत्र गोपाराम निवासी आमला खेती का सामान लेने फलोदी आए थे। शाम को वापस अपने गांव जा रहे थे तभी हादसा हुआ।

Published on:
19 Jun 2021 10:03 am