जोधपुर

भाजपा संगठन ने किया बंगाल परिस्थिातियों पर मंथन

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई हिंसा विषय पर जोधपुर जिले की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल, जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी सहित सभी मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
less than 1 minute read
Jun 05, 2021
भाजपा संगठन ने किया बंगाल परिस्थिातियों पर मंथन
भाजपा संगठन ने किया बंगाल परिस्थिातियों पर मंथन

जोधपुर। पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई हिंसा विषय पर जोधपुर जिले की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल, जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी सहित सभी मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अशोक बाहेती ने की। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीतिक हिंसा का लोकतंत्र में स्थान नहीं है। इस अवसर पर कार्यक्रम में जुड़े कार्यकर्तओं के प्रश्नों का जवाब भी दिया गया। सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, महापौर वनिता सेठ, नारायण पंचारिया, प्रदेश महिला मोर्चा इंद्रा राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष नरेश सुराणा सहित अन्य मौजूद थे।

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने गिनाए भाजपा के सेवा कार्य

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जोधपुर संभाग स्तर की वर्चुअल प्रेस वार्ता ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के आह्वान पर सरकार की वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में सेवाकार्य हुए।

प्रदेश में 1066 मण्डलों व 200 विधानसभा क्षेत्रों में सेवा किए गए। 9 से अधिक फेस कवर, 6 लाख से अधिक भोजन पैकेट, 3 लाख से अधिक राशन पैकेट बांटे गए। टीकाकरण अभियान में 2 लाख 54 हजार 10 कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। मेघवाल ने यह भी बताया कि हेल्पलाइन नंबर जारी किए, इसमें 45 कार्यकर्ताओं ने समर्पित होकर दिन-रात जरूरतमंदों के फोन रिसीव कर 10906 लोगों तक राहत पहुंचाई।

Updated on:
05 Jun 2021 11:21 pm
Published on:
05 Jun 2021 11:21 pm