जोधपुर

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

- 12 मंडलों में सडक़ों पर उतरे कार्यकर्ता  
less than 1 minute read
Mar 15, 2021
प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल
प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल

जोधपुर।
भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सान्निध्य में सभी 12 मंडलों में प्रदशर्न हुए। कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपे गए।

भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जोशी ने विभिन्न मण्डलों का जायजा लिया गया। महापौर सुश्री वनिता सेठ, कार्यक्रम समन्वयक जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, देवेन्द्र सालेचा, उप महापौर किशन लढ्ढा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री इन्द्रा राजपुरोहित के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपे गए। जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि गहलोत सरकार जनता का विश्वास खो चुकी। राज्य में और सीएम के गृह नगर में अपराध चरम पर है। पुलिस अपना इकबाल खो चुकी है।
यहां हुए प्रदर्शन

खाण्डाफलसा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी के नेतृत्व में जालोरी गेट चौराहा पर राजेन्द्र बोराणा, सुरेश जोशी, त्रिपोलिया मण्डल अध्यक्ष भुपेन्द्रराज सिंघवी ने शिवकुमार सोनी, डा. संगीता सोलंकी, रफीक लोहार व अन्य के साथ नई सडक़ चौराहे पर प्रदर्शन किया। रातानाडा मण्डल अध्यक्ष माधोसिंह परिहार के नेतृत्व में भास्कर चौराहा पर मुकेश लोढा, रामस्वरूप प्रजापत, शास्त्री नगर मण्डल अध्यक्ष राकेश बागरेचा के नेतृत्व में देवनारायण मन्दिर में देवेन्द्र सालेचा, वरूण धनाडिया, राजेन्द्र राठी, सूरसागर मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत ने राजाराम सर्किल पर प्रतिपाल सिंह वालेचा, महेन्द्र तंवर और प्रताप नगर मण्डल में जगदीश परिहार ने प्रताप नगर टेम्पो स्टेण्ड पर गणेश बिजाणी, देवेन्द्र शर्मा, सुनिल व्यास व अन्य के साथ प्रदर्शन किए। चौपासनी मण्डल अध्यक्ष ललित पारवानी ने सिंधू महल, मसूरिया मण्डल अध्यक्ष श्यामसुन्दर गौड़ ने 12वीं रोड़ चौराहे पर, महामन्दिर मण्डल अध्यक्ष मनीष परिहार ने महामन्दिर चौराहा पर, पावटा मण्डल अध्यक्ष सुनिल भाटी ने नागौरी गेट से पावटा सर्किल तक हल्ला बोल प्रदर्शन किया। राइकाबाग मण्डल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत ने रसाला पुलिया क्षेत्र में, लालसागर मण्डल महामंत्री महेश व्यास ने नृसिंह जी की प्याऊ क्षेत्र में प्रदर्शन किया।

Updated on:
15 Mar 2021 07:46 pm
Published on:
15 Mar 2021 07:46 pm