जोधपुर

भाजपा : गुजरात चुनाव में किसके हाथ होगी कमान …पढ़ें पूरी खबर

गुजरात विधानसभा चुनाव
less than 1 minute read
भाजपा : गुजरात चुनाव में किसके हाथ होगी कमान ...पढ़ें पूरी खबर
भाजपा : गुजरात चुनाव में किसके हाथ होगी कमान ...पढ़ें पूरी खबर

जोधपुर.
गुजरात विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो गई है। पड़ौसी राज्य होने के कारण गुजरात के चुनावों में राजस्थान की भूमिका खासी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस कारण भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के कई नेताओं को चुनावी कमानी सौंपी है। पदाधिकारियों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी भाजपा का चुनावी कैंपेन संभालेंगे। राजस्थान के कार्यकर्ताओं के समन्वय के लिए प्रदेश के तीन नेताओं को अलग से जिम्मेदारी दी गई है। गुजरात भाजपा की ओर से जारी की गई सूची में जोधपुर संभाग से पूर्व राज्य सभा सदस्य नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणसिंह देवल और सांसद राजेन्द्र गहलोत शामिल है।

ये पदाधिकारी जाएंगे गुजरात
पदाधिकारी और आवंटित क्षेत्र
नारायणसिंह देवल-अहमदाबाद, गांधीनगर शहर व जिला
सुशील कटारा - साबरकांठा, अरावली, मेहसाणा
प्रमोद सामर - पाटन, बनासकांठा, कच्छ
नारायण पंचारिया - अहमदाबाद जिला
दानाराम चौधरी - अहमदाबाद जिला
नारायणसिंह - गांधीनगर सिटी
माधवलाल चौधरी - गांधी नगर सिटी
ताराचंद जैन - गांधीनगर जिला
राजेश चौधरी - गांधीनगर जिला
दामोदर अग्रवाल - साबरकांठा
भंवरसिंह पंवार - साबरकांठा
दीनदयालसिंह चौहान - अरावली
नरेन्द्र वैष्णव - अरावली
वीरेन्द्रसिंह चौहान - मेहसाणा
पुष्कर तेली - मेहसाणा
राजेन्द्र बोराणा - पाटन
खीमाराम चौधरी - पाटन
राजेन्द्र गहलोत - बनासकांठा
दिलीप पालीवाल -बनासकांठा
खेमराज देसाई - कच्छ पूर्व
बाबूलाल गर्ग - कच्छ पूर्व
महेन्द्रसिंह - कच्छ पश्चिम
हमीरसिंह भायल - पश्चिम

Published on:
13 Sept 2022 07:33 pm