जोधपुर

रक्तदान शिविर में झलका उत्साह, 51 यूनिट रक्त संग्रह

फलोदी. स्वर्णकार समाज के स्वर्णकारी हस्ताकला व नवयुवक मंडल द्वारा अजमीढ़ जयंती को लेकर गुरुवार को सत्यनारायण भगवान मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Oct 10, 2019
फलोदी. मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए युवा व उपस्थित समाज के लोग।
फलोदी. मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए युवा व उपस्थित समाज के लोग।

शिविर से पूर्व अतिथियों ने अजमीढ़ जी महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके पूजा अर्चना की गई । शिविर में व महिलाओं उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हीरालाल सोनी ने कहा कि हमें रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहना चाहिए तथा रक्तदान के प्रति आमजन को जागरूक होना चाहिए । रक्तदान से हमारे शरीर पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता है। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुनीता सोनी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नही है। रक्तदान से मिलने वाला रक्त प्रतिदिन आपालकालीन परिस्थितियों में काम आता है और लोगों की जान बचाई जाती है ।

डॉ. चैनसुख सोनी, डॉ. अशोक खजवाणियां, डॉ. हजारीमल सोनी, ओमप्रकाश कड़ेल, जेठमल कड़ेल, बाबूलाल मौसूण, हनुमानाराम कड़ेल, जसराज मौसूण आदि ने सम्बोधित किया। शिविर में सुनील कड़ेल, कमलकिशोर कड़ेल, श्यामसुन्दर, नरेश, नरेन्द्र कडे़ल, ब्लड बैंक के लैब तकनीशियन अशोक सोनी, खुशबू शर्मा, सुरेश माली, कमल पंवार आदि ने सेवाएं दी। (निसं)
-----------

Updated on:
10 Oct 2019 04:50 pm
Published on:
10 Oct 2019 04:50 pm