जोधपुर

बुलेट चोरी करने के आरोप में बाल अपचारी पकड़ा

- चोरी की दो बुलेट बरामद
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2021, 1:35 AM IST
बुलेट चोरी करने के आरोप में बाल अपचारी पकड़ा
बुलेट चोरी करने के आरोप में बाल अपचारी पकड़ा

बुलेट चोरी करने के आरोप में बाल अपचारी पकड़ा
- चोरी की दो बुलेट बरामद
जोधपुर.
प्रतापनगर थाना पुलिस ने ज्वाला विहार स्थित मकान के बाहर से बुलेट मोटरसाइकिल चुराने के मामले में बुधवार को एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर चोरी की दो बुलेट बरामद की।
सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) नीरज शर्मा ने बताया कि गत २९ अप्रेल की तड़के तीन बजे ज्वाला विहार निवासी राजेश गमनानी की के घर के बाहर चार दीवारी में खड़ी एक बुलेट चोरी हो गई थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थानाधिकारी अमित सिहाग के नेतृत्व में कांस्टेबल बलवीर ने संदिग्धों पर नजर रखने के बाद सूंथला निवासी बाल अपचारी को पकड़ा। पूछताछ में चोरी स्वीकार करने पर बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। उससे चोरी की दो बुलेट बरामद की गई है। दूसरी बुलेट उसने सात मई को ही ज्वाला विहार स्थित मकान के अंदर से चुराई थी।

Published on: