जोधपुर

Child Marriage Brunt: बाल विवाह का भुगतना पड़ रहा खामियाजा, पत्नी पर चाकू से हमला, पति को भेजा जेल

Child Marriage Brunt: चाकू से हमले की वजह : पत्नी विवाह के खिलाफ, पति साथ रखने का इच्छुक। पारिवारिक न्यायालय परिसर के बाहर चाकू से हमले के आरोपी भाइयों को जेल भेजा
less than 1 minute read
May 29, 2022
 Child Marriage Brunt
Child Marriage Brunt:

Child Marriage Brunt: बाल विवाह शून्य करवाने को लेकर पेशी के दौरान पारिवारिक न्यायालय परिसर के बाहर पत्नी के ममेरे भाई पर चाकू से हमला करने के आरोपी दोनों भाइयों को अदालत ने शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पूछताछ में सामने आया कि हमले का आरोपी युवक अपनी पत्नी को रखना चाहता है, लेकिन बाल विवाह के खिलाफ है और वह विवाह शून्य करवाना चाहती है। इसी के चलते युवक ने चाकू से हमला कर दिया था।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में डांगियावास थानान्तर्गत बांवरला में आथुणी ढाणी निवासी अनोप पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई और उसके भाई मनीष को गिरफ्तार किया गया था। इनसे चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि अनोप की शादी बचपन में प्रियंका से हुई थी। जो अब बालिग है। वह पढ़ाई कर रही है। ऐसे में वह इस शादी की पक्षधर नहीं है। उसने विवाह शून्य करवाने को लेकर कोर्ट में परिवाद दाखिल कर रखा है। इसको लेकर अनोप व उसके घरवाले नाराज थे। वह पत्नी को रखना चाहता है। जबकि पत्नी बाल विवाह के खिलाफ है।

निशाने पर युवती, भाई के लगा चाकू
हमले के संबंध में युवती के भाई ने अनोप व मनीष के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया। उसका आरोप है कि पेशी के दौरान मनीष उसकी बहन पर चाकू से हमला करने की फिराक में था, लेकिन बीच में आने से ममेरे भाई अशोक की पीठ में चाकू लग गया था।

Published on:
29 May 2022 02:54 pm