
जोधपुर. राजकीय बालिका गृह जोधपुर में देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले आवासित बालिकाओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजे जाने के दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा बनाई जाने वाली आउटडोर जांच पर्ची मे दर्ज कॉलम केटेगरी प्रिस्जनर यानी के बंदी लिखे जाने को लेकर बाल कल्याण समिति ने प्रसंज्ञान लिया है। संबंधित अस्पताल के अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर इस संबंध मे अवाश्यक निर्देश दिए हैं। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. धनपत गुजर ने बताया कि समिति की नियमित बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई किशोरियों की पत्रावलियों के संलग्न मेडिकल रिपोर्ट की ओपीडी पर्चियों मे प्रिस्जनर दर्शाया गया था, इस पर समिति ने प्रसंज्ञान लेते हुए े अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, पावटा जोधपुर को पत्र भेज कर उक्त गलती को सुधारने एवं पुनरावर्ति नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही इस प्रकरण के संबंध में प्रिंसिपल एस.एन मेडिकल कॉलेज को भी पत्र प्रेषित कर उनसे संबंधित सभी अस्पतालों में इस तरह की गलती नही करने के लिए निर्देशित किया जाए। बैठक के दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य शशि वैष्णव, विक्रम सरगरा, सुनिला छापर व लक्ष्मण परिहार उपस्थित थे।