18 से 20 दिसम्बर तक होगा आयोजन - शिरकत करेंगे नामी लेखक-कहानीकार-फिल्मकार
जोधपुर . 'किताबो- द ब्ल्यूसिटी चिल्ड्रन्स फेस्टिवल' दो सोच और व्यक्तियों के बीच चर्चा का बिन्दु है, जो डेजर्ट लीफ फाउंडेशन का प्रयास है। फाउंडेशन के संस्थापक विकास बालिया और गौरव जैन ने बताया कि संस्थान विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों सहित खेलकूद के विविध प्रकार के प्रयास करता रहता है। उसी दिशा में यह महोत्सव बच्चों के जीवन में साहित्य लाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसमें युवा अपनी कल्पना के अनुसार पंख फैला सकेंगे। महोत्सव में साहित्य की कई गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इसमें कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी, जिनसे बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलेगा।
१८ से २० तक चलेगा बाल महोत्सव
बाल साहित्य महोत्सव 18 से 20 दिसम्बर तक शिकारगढ़ स्थित विद्याश्रम स्कूल में आयोजित होगा। बच्चों के उत्साह के मद्देनजर इस बार 'किताबो' में 200 से अधिक सेशन होंगे, जिनमें 60 से अधिक विशेषज्ञ व विद्वान शिरकत करेंगे, जो बच्चों को अच्छी-अच्छी जानकारियां देंगे।
विपिन हीरू
दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले विपिन गीतकार, गायक और कलाकार है। जिनकी एक अपनी अलग ही कला है। वास्तविक घटनाएं और कहानियां गाने के रूप में परिवर्तित कर प्रस्तुत करने में माहिर हैं। वर्ष २०१४ में मुम्बई जाने के बाद विपिन ने अपनी प्रतिभा के दम पर कई मल्टीपल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और करीब १०० से ज्यादा जीक्यू किड शो के लिए लिखा है। किताबो में वे बच्चों को कई जानकारियां देंगे।
तनुश्री सिंह
डॉ. तनुश्री सिंह साइकोलॉजी की प्रोफेसर हैं और उन्हें सकारात्मक मनोविज्ञान में महारत हासिल है। तनुश्री वर्तमान में दो ऑनलाइन रीडिंग ग्रुप्स चला रही हैं। वे जल्द ही दो लाइब्रेरी खोलने वाली हैं। उनकी कताब 'कीप, काम एंड मनी' बहुत चर्चित और पसंदीदा किताब रही है। किताबो में तनुश्री बच्चों के साथ मनोविज्ञान सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करेंगी।
इंदु हरिकुमार
इंदु हरिकुमार एक लेखक व कहानीकार हैं। उन्होंने कई सचित्र पुस्तकें लिखी हैं और वे बच्चों के साथ कई कार्यशालाएं कर चुकी हैं। उनके कार्यों व संग्रह की दिल्ली, कोच्चि व वियना में प्रदर्शनी लग चुकी है। किताबो में इन्दु बच्चों को सचित्र कथाओं व उनकी रचना को लेकर जानकारी देंगी।