जोधपुर

9 मिनट में होगी रेलवे कोच की सफाई

  उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने वर्कशॉप में 1.16 करोड़ की लागत वाली शॉट ब्लास्टिंग मशीन का किया उद्घाटन
less than 1 minute read
Mar 24, 2019
jodhpur
9 मिनट में होगी रेलवे कोच की सफाई

जोधपुर।

रेलवे वर्कशॉप में टे्रन के डिब्बों की सफाई अब आधुनिक तरीके से होगी। ट्रेन के डिब्बों की सफाई नई एयरलेस सेन्ट्रीफ्यूगल शॉट ब्लास्टिंग मशीन से होगी। रेलवे वर्कशॉप में ट्रेन के डिब्बों की सफाई करने के लिए यह पहली मशीन है, जिसकी लागत करीब 1.16 करोड़ रुपए है। इस मशीन का शनिवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक राजेश तिवारी ने उद्घाटन किया। इस मशीन से करीब 9 मिनट में पूरे कोच की सफाई हो जाएगी। इस मशीन से प्रतिदिन औसतन 12 से 16 कोचों की सफाई की जा सकेगी। अब तक, रेलवे वर्कशॉप कर्मचारियों द्वारा डिब्बों की सफाई की जा रही थी। इस मशीन का शनिवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक राजेश तिवारी ने उद्घाटन किया।

--

वर्कशॉप का किया निरीक्षण

वार्षिक निरीक्षण के तहत जोधपुर आए उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने रेलवे वर्कशॉप, वर्कशॉप में 1 एसी कोच व 1 सामान्य कोच व डीजल शेड का निरीक्षण किया। वर्कशॉप के निरीक्षण के दौरान अन्य सेक्शन व विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने वर्कशॉप में पौधारोपण भी किया गया। तिवारी डीजल शेड गए। जोधपुर के बाद तिवारी जैसलमेर निरीक्षण के लिए रवाना हो गए।

---

समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक राजेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया। संघ सचिव अजय शर्मा ने बताया कि एसी कोच कार्यभार के संबंध में, कर्मचारियों को प्रोटेक्टिव गारमेंट उपलब्ध करवाने, वेस्ट के निस्तारण के लिए उचित पॉलिसी बनाने, ड्रेनेज प्रणाली अपग्रेड करने, कर्मचारियों के लिए रेलवे आवास, स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उत्तर पश्चिम रेलवे ओबीसी एम्पलॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सिसोदिया ने भी वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिनके उचित समाधान के लिए महाप्रबंधक तिवारी ने आश्वासन दिया।

Published on:
24 Mar 2019 05:39 pm