जोधपुर

लोगों को भाया सीएम का यों पानी पीने का अंदाज

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को अपने गृहजिले जोधपुर के दौरे पर रहे
less than 1 minute read
Oct 13, 2019
लोगों को भाया सीएम का यों पानी पीने का अंदाज
लोगों को भाया सीएम का यों पानी पीने का अंदाज

जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को अपने गृहजिले जोधपुर के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। लम्बे समय बाद कांग्रेस कार्यालय गए और निकाय चुनाव को लेकर फीडबैक लिया। विभिन्न कार्यक्रमों की थकावट और प्यास लगने पर उनके पानी पीने का अंदाज भी लोगों को खूब भाया। एक फोटो में वे अपनी कार के पास ही बोतल से पानी पीते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मंडोर के मगरा पूंजला स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय , नवक्रमोन्नत राबाउमावि माता का थान और महात्मा गांधी उमावि (अंग्रेजी माध्यम) चैनपुरा का औपचारिक शुभारंभ
किया। गहलोत ने रविवार को नागौरी गेट स्थित करणी माता मंदिर के मुख्य द्वार की नामपट्टिका का अनावरण कर मंदिर में दर्शन किए। यहां मौजूद स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों से मुलाकात भी की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक मनीषा पंवार, महेन्द्र विश्नोई, हीराराम मेघवाल, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल उपस्थित थे।

Published on:
13 Oct 2019 09:11 pm