जोधपुर

Rajasthan Weather: रात में सर्दी, दिन में कुछ राहत

- कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पास आया, बाड़मेर 29.2 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म
less than 1 minute read
Rajasthan Weather: रात में सर्दी, दिन में कुछ राहत
Rajasthan Weather: रात में सर्दी, दिन में कुछ राहत

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ रात में तेज सर्दी और दिन में तीखी धूप के कारण राहत रही। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी सहित मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में तापमान 30 डिग्री के निकट झूल रहा था। बाड़मेर 29.2 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। वैसे मारवाड़ के पर्वतीय स्थल माउंट आबू में रात का पारा जमाव बिंदु यानी 0 डिग्री पर रहा, जिसके कारण वहां कड़ाके की सर्दी रही। हालांकि दिन में धूप खिलने के बाद वहां भी तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। अगले सप्ताह फिर से तेज सर्दी का मौसम होगा।

सूर्य नगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान कल की तुलना में तीन डिग्री से अधिक उछलकर 11.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह अपेक्षाकृत कम सर्दी महसूस हो रही थी। सूर्योदय के साथ धूप निकलने से सर्दी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा। दिन में तापमान 28.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, हालांकि वातावरण में ठंडक घुली होने के कारण छांव में सर्दी का एहसास बना रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। फलोदी में न्यूनतम तापमान 12.2 और अधिकतम 28.4 डिग्री मापा गया। जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम 27 रहा, वहीं बाड़मेर में रात का पारा 13.1 और दिन का 29.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

Published on:
22 Dec 2020 06:48 pm