
जोधपुर. सिंधी समाज की ओर से सरदारपुरा 11वी सी रोड स्थित बाबा रामापीर मन्दिर में तीन दिवसीय बाबा रामपीर माघ उत्सव के तहत मंगलवार को रंगारंग भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर महन्त भाऊ कन्हैयालाल के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर दीपिका मारवाड़ी व सहयोगी कलाकारों की फागोत्सव प्रस्तुत किया गया। भक्ति गीतों पर शहर विधायक मनीषा पंवार और महापौर उत्तर क्षेत्र कुंती देवड़ा सहित उपस्थित श्रद्धालु भी झूम उठे। सत्संग कार्यक्रम के तहत भक्ति संध्या में अजमेर के भगत घनश्यामदास ठारवानी के संयोजन में कलाकारों ने बाबा रामदेव, देव झूलेलाल, भाऊ रामचन्द, संत कंवराराम व स्वामी टेऊंराम की जीवनी से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किए गए। सुबह एकादशी महाआरती के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। माघ उत्सव में बुधवार शाम 6 बजे भजन संध्या और गुरुवार को पल्लव अरदास के साथ तीन दिवसीय माघ उत्सव का समापन किया जाएगा।
सम्मान समारोह का आयोजन
माघ उत्सव के तहत मंदिर प्रांगण में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले एवं सिंधी समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। मन्दिर महन्त भाऊ कन्हैयालाल के सानिध्य में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर उत्तर क्षेत्र कुंती देवड़ा, शहर विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी विजय लक्ष्मी पंडित, पार्षद पूजा राठी, गणपत चौहान, समाज सेवी हरीश भेरवानी, किशोर पारवानी मौजूद रहे। समारोह में सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के लोगों सुरेश खेतानी, अशोक मुलचन्दानी, राजेश भेरवानी, केडी. ईसरानी, हेमन्त लालवानी, नारायण खटवाणी, कुश गहलोत, धनपत गुर्जर, दौलत सांखला का सम्मान किया गया। राजस्थान पत्रिका की ओर से सामाजिक सरोकार आयोजन में विशेष योगदान के लिए राजस्थान पत्रिका जोधपुर संस्करण के संपादकीय प्रभारी सुरेश व्यास का अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में इन्द्रकुमार टहल्यिानी, राम देवानी, नरेन्द्र बुधवानी,रमेश खटवानी, रामचंद चांदवानी, किशन गंगवानी, गिरधारी पारदासानी, राजकुमार आसुदानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। संचालन अशोक मूलचन्दानी ने किया।