जोधपुर

कानून की पढ़ाई के नाम पर लूट!

जोधपुर . देश के १९ लॉ स्कूल यानी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए इस बार भी आवेदन शुल्क ४ हजार रुपए रखा है। यह देश की सभी बड़ी परीक्षाओं में सर्वाधिक है।
2 min read
Jan 22, 2019
Common Law Admission Test
Common Law Admission Test


गजेन्द्र सिंह दहिया
जोधपुर . देश के १९ लॉ स्कूल यानी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) की प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए इस बार भी आवेदन शुल्क ४ हजार रुपए रखा है। यह देश की सभी बड़ी परीक्षाओं में सर्वाधिक है। एनएलयू ने क्लैट को कमाई का जरिया बना रखा है। इस बार सामान्य, ओबीसी, दिव्यांग, एनआरआइ आवेदनकर्ता को ४ हजार देने हैं जबकि एससी/एसटी और बीपीएल के आवेदनकर्ताओं का शुल्क ३५०० रुपए रखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी ने क्लैट की फीस १५०० रुपए तक रखने की सिफारिश की थी लेकिन एनएलयू कंसोर्टियम नहीं माना। उधर इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी व मैनेजमेंट जैसी परीक्षाएं कराने के लिए इस साल गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने भी अधिकतम फीस १४०० रुपए रखी है। क्लैट-२०१८ आयोजित कराने वाले एनएलयू कोच्चि को इस परीक्षा से २५.७ करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था, जिसमें से २३.१ करोड़ रुपए लाभांश था।

आरजेएस परीक्षा के लिए ८५० रुपए
राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) परीक्षा का आवेदन शुल्क ८५० रुपए रखा गया है, जबकि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस जैसी परीक्षाओं के लिए भी शुल्क २५० रुपए ही है। आरजेएस परीक्षा राजस्थान हाईकोर्ट करवाता है। एनएलयू जोधपुर के कुलाधिपति राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होते हैं।

बीपीएल अभ्यर्थी कैसे देगा ३५०० रुपए
एनएलयू उड़ीसा क्लैट-२०१९ आयोजित करवा रहा है। उसने बीपीएल अभ्यर्थियों के लिए फीस ३५०० रुपए रखी है। केंद्र की ओर से गरीबी रेखा का निर्धारण करने के लिए गठित सुरेश तेंदुलकर कमेटी ने शहरी क्षेत्र में रोज ३३ रुपए व गांव में २७ रुपए से कम कमाने वाले को बीपीएल माना था।

काउंसलिंग के ५० हजार
एनएलयू में छात्रों से भारी भरकम वसूली यहीं समाप्त नहीं होती है। काउंसलिंग की फीस भी ५० हजार रुपए रखी गई है। इस साल १९ एनएलयू की २९८४ सीटों के लिए क्लैट का आयोजन १२ मई को होगा। रजिस्ट्रेशन ३१ मार्च तक होगा। परीक्षा में हर साल करीब ६० हजार अभ्यर्थी आवेदन करते हैं।

परीक्षाओं के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली
परीक्षा पद आवेदन आवेदन शुल्क राजस्व
आइएएस १००० ०६ लाख क्र१०० ०६ करोड़
आरएएस ९८० ४.६७ लाख क्र२५० १० करोड़
जेईई ११००० १० लाख क्र५०० ४० करोड़
आरजेएस १९७ ५० हजार क्र८५० ०३ करोड़
नीट ३१००० ०८ लाख क्र१४०० ९० करोड़
कैट ४५०० २.२५ लाख क्र२००० ३० करोड़
सीमैट तय नहीं ०१ लाख क्र१४०० १० करोड़
जीपैट तय नहीं ०१ लाख क्र१४०० १० करोड़

Published on:
22 Jan 2019 09:22 am