
बिलाड़ा. वर्ष 2008 में बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के रूप में आरक्षित हो जाने के पश्चात से ही दो बार भारतीय जनता पार्टी से चुनाव जीत चुके विधायक अर्जुनलाल गर्ग का दावा है कि वे तीसरी बार भी चुनाव जीतेंगे और इन 10 सालों में उन्होंने जितने विकास कार्य किए उनके अलावा कई महत्वपूर्ण कार्य अभी भी बाकी रहे हैं, उन्हें प्राथमिकताओं के साथ पूरा करेंगे।
अर्जुन अपनी प्राथमिकताएं गिनाने के साथ ही बताते हैं ,कि पीपाड़ शहर और नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य रह गया है ,और यह कार्य महत्वपूर्ण भी है , इस कार्य को वे विधायक बनने के साथ ही किसी भी योजना में लेकर प्राथमिकता के साथ हाथ में लेंगे ।साथ ही वे बताते हैं कि बोरुंदा से लेकर बरना, अटबड़ा, मंडला क्षेत्र तक लाइमस्टोन का भंडार है और यहां पर दर्जनों चुना भट्टा केमिकल फैक्ट्रीया और सीमेंट के प्लान लगे हुए हैं ।प्रतिदिन हजारों लोग यहां पर मजदूरी करते हैं ।
इस क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की आवश्यकता है ।इसे भी मैं प्राथमिकता के साथ लूंगा।गर्ग यह भी बताते हैं कि बिलाड़ा कृषि क्षेत्र है। यहां पर बहुतायत में जीरा एवं शॉफ़ की उपज होती है ।यहां का जीरा और सौंफ ना केवल राजस्थान की मंडियों में , गुजरात की मंडियों में , बल्कि कई देशों तक यहां की शॉफ़ पहुंचती है ।मेरी यह भी प्राथमिकता रहेगी कि बिलाड़ा मंडी को जीरा और सौंफ मंडी के रूप में भी घोषित करवाऊं। साथ ही राजकीय बी. आर अंबेडकर महाविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए महाविद्यालय को क्रमोन्नत करूंगा।
बिलाड़ा एवं पीपाड़ के चिकित्सालय को सैटेलाइट ,रेफरल के साथ साथ जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने के लिए भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।