जोधपुर

शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार पवन मेहता ने खोला विजन

जोधपुर. पत्रिका के चेंजमेकर्स महाभियान के तहत शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार पवन मेहता ने अपना विजन खोल दिया है।
less than 1 minute read
Oct 12, 2018
Congress candidate Pavan Mehta opened Vision
शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार पवन मेहता ने खोला विजन

जोधपुर. पत्रिका के चेंजमेकर्स महाभियान के तहत शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार पवन मेहता ने अपना विजन खोल दिया है। उन्होंने कहा कि वे शहर की पेयजल व्यवस्था पर ध्यान देंगे। ताकि जनता को स्वच्छ व नियमित पानी मिले। सफ ाई व्यवस्था पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सीवरेज के हाल बहुत ही खराब है। उस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। बरसाती पानी की निकासी जोधपुर शहर विधानसभा की एक बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है उस पर कार्य करने की आवश्यकता है। बिजली के तारों का जाल पूरे शहर के भीतरी क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसको हटाने का कार्य करेंगे। चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करना और रिक्त पदों पर चिकित्सको को लगाना व चिकित्सा के क्षेत्र में काम करवाएंगे। एमजीएच, एमडीएम व उम्मेद हॉस्पिटल के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। टूरिज्म व पर्यटन विकास के लिए भी काम करवाएंगे। पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करूंगा।

Updated on:
12 Oct 2018 10:08 pm
Published on:
12 Oct 2018 10:08 pm