
जोधपुर में कोरोना दूसरे फेज की तरफ बढऩे लगा है। कोरोना की लगातार बढ़ती संख्या ने एक बार फिर हैरत में डाल दिया है। बीते 9 दिन में जोधपुर में 3449 रोगी संक्रमित मिले। इन्हीं दिनों में 38 से ज्यादा कोरोना से मौतें हुई है। आशंका है कि जोधपुर में कोरोना की बढ़ती संख्या आने वाले दिनों में और अधिक गति पकड़ सकती है। यहीं संख्या बरकरार रही तो कोरोना दूसरा फेज आने तक और अधिक शक्तिशाली हो जाएगा। वहीं सोमवार को 420 नए कोरोना रोगी मिले। एम्स जोधपुर में 2 और एमडीएम में 1 संक्रमित की मौत हो गई। जोधपुर में अब तक 40001 मरीज संक्रमित और 543 से अधिक मौतें हुई है। एमडीएम अस्पताल में मुचो का बास पीपाधा निवासी मिश्रीलाल (75), एम्स में प्रतापनगर निवासी रामभजन (85) और कौशल्या (65) का निधन हो गया। सरकारी रिपोर्ट में जोन अनुसार 248 संक्रमित बताए गए। शहर में सर्वाधिक मसूरिया में 24 संक्रमित बताए गए और देहात जोन में फलोदी में सर्वाधिक 35 मरीज संक्रमित बताए गए है। जबकि सरकारी रिपोर्ट में कोरोना लगातार कम बताया जा रहा है