जोधपुर

कोरोना: प्लाज्मा डोनेट किया

- जोधपुर रेल मण्डल
less than 1 minute read
Apr 29, 2021
कोरोना: प्लाज्मा डोनेट किया
कोरोना: प्लाज्मा डोनेट किया

जोधपुर।
जोधपुर मण्डल रेलवे अस्पताल के सीनियर फार्मासिस्ट हितेश ग्रोवर ने बुधवार को प्लाज्मा डोनेट किया। इसके साथ ही ग्रोवर पहले प्लाज्मा डोनर रेलवे चिकित्साकर्मी बने है।
--
मजदूर दिवस को नहीं होगा जुलूस व सभा
जोधपुर।
इस वर्ष कोविड परिस्थितियों के कारण 1 मई को होने वाले जुलूस तथा सभा को स्थगित किया गया है । राष्ट्रीय अभियान समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार ने बताया कि इस अवसर पर जुलूस की जगह 1 मई को शाम 6 बजे वर्चुअल मीटिंग कर शहीदों को श्रद्वांजलि दी जाएगी। मीटिंग को ऑल इण्डिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा सहित राष्ट्रीय अभियान समिति के प्रदेश स्तरीय नेता संबोधित करेंगे।
--

संगीतमय रामायण 108 मनका का पाठ

जोधपुर।

बढ़ती हुई कोरोना महामारी को देखते हुए शहर के गीत-संगीत से जुड़े कलाकारों ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में अपने घरों से संगीतमय रामायण 108 मनका का आयोजन रखा। कार्यक्रम आयोजक अजय पुरोहित ने बताया कि सभी कलाकारों ने शहर को कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की ।

---
वैष्णव महामंत्री नियुक्त
जोधपुर।
कायापलट जनसेवा समिति के जोधपुर जिला इकाई के महामंत्री पद पर कैलाश वैष्णव को नियुक्त किया गया है। वैष्णव की नियुक्ति समिति के जोधपुर महानगर अध्यक्ष आनंद दवे ने की।
-

Published on:
29 Apr 2021 05:08 pm