जोधपुर

जोधपुर में जल्द आने वाला कोरोना टीका, प्रशासन ने किया ड्राय रन पूरा

-जिन्हें टीका लगेगा उनके 45 मिनट विभिन्न प्रोटोकॉल के तहत व्यय होंगे
2 min read
Jan 03, 2021
ज़ोधपुर में जल्द आने वाला कोरोना टीका, प्रशासन ने किया ड्राय रन पूरा
ज़ोधपुर में जल्द आने वाला कोरोना टीका, प्रशासन ने किया ड्राय रन पूरा

जोधपुर. कोरोना से निजात दिलाने के लिए जल्द वैक्सीन आएगा, लेकिन वैक्सीन किस प्रकार और किस तरह से लगाया जाएगा, इसके लिए शनिवार को जोधपुर के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाड़ में ड्राय रन का आयोजन किया। इस ड्राय रन में २५-२५ व्यक्तियों का मॉकड्रिल करके टीका लगाया गया। इस तैयारी के दौरान टीकाकरण कराने आए व्यक्तियों को विभिन्न स्टैप्स से गुजरना पड़ा। पूरी ट्रायल प्रशासनिक व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में हुई। जहां प्रशासन को कहीं दुविधा आई तो उसको हाथों-हाथ अधिकारियों ने शॉटआउट करने के लिए अपना प्लान तैयार किया। वहीं ड्राइ रन के दौरान जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह, इंसीडेंट कमांडर अपूर्वा, सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा, आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे और रेजिडेंसी जोन के प्रभारी डॉ. नृसिंह माथुर उपस्थित थे। ड्राय रन के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्यूमेंट चैक करने, टीका लगाने और ऑब्जर्वेशन में रखने की प्रक्रिया बताई गई। बनाड़ सीएचसी में शहर तहसीलदार रमेश कुमार माली की मौजूदगी में ड्राइ रन हुआ।

कई कक्षों से गुजरना होगा टीकाकरण के लिए
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेजिडेंसी कोरोना संक्र मण से निजात दिलाने वाले वैक्सीनेशन के लिए विभिन्न प्वॉइंट बनाए गए। साथ ही अंदर प्रवेश होते ही इंडिकेशन के तहत वैक्सीनेशन रूम बताया गया। साथ ही हरेक कक्षों के बाहर प्रशासन ने स्टीकर भी लगाए।

तीन चरणों से गुजरेगा वैक्सीन लगवाने वाला
पहला चरण:: प्रतीक्षालय कक्ष
वैक्सीन लगवाने वाले व्यक्ति को चिकित्सा सेंटर पर प्रवेश देते ही सर्वप्रथम बाहर अपना तापमान चैक कराना होगा। इसके बाद उसको प्रतीक्षालय में बैठाया जाएगा। उसको डॉक्यूमेंट वेरिफाई किए जाएंगे।

दूसरा चरण:: वैक्सीनेशन रूम
प्रतीक्षालय के बाद व्यक्ति को वैक्सीनेशन रूम लगाया जाएगा। जहां उसके बांह पर वैक्सीन लगाया जाएगा। साथ ही उसको मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस रखने और हाथों को सेनिटाइज करने आदि जैसी बातें समझाई जाएगी।

तीसरा चरण:: ऑब्जर्वेशन रूम
कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद व्यक्ति अस्पताल के ऑब्जर्वेशन रूम में चिकित्सकों की मौजदूगी में करीब आधा घंटा व्यतीत करेगा। इस दौरान उसको किसी प्रकार का रिएक्शन या तबीयत बिगडऩे जैसी कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण किया जाएगा। हालांकि वैक्सीन के दौरान कोई बड़ा साइड इफैक्ट नहीं बताया जा रहा है।

एक दिन पहले मोबाइल पर मैसेज आया
सर्वप्रथम कोरोना टीका ड्राइ रन के दौरान सीएमएचओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सतीश राजपुरोहित को लगाया गया। राजपुरोहित ने अपने अनुभव शेअर करते हुए कहा कि उनके मोबाइल पर एक दिन पहले मैसेज आया। सर्वप्रथम केंद्र पहुंचते ही उनके हाथ सेनिटाइज करवाए गए। डॉक्यूमेंट चैक कर टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद आधे घंटे निगरानी में रखा। टीका लगने का मैसेज मोबाइल पर आया और उसमें कोई कॉम्प्लिीकेशन आने की स्थिति में एक नर्सिंगकर्मी के मोबाइल नंबर भी दिए। कुल मिलाकर टीके की व्यवस्थाएं सुचारू रही।

Updated on:
03 Jan 2021 05:46 pm
Published on:
03 Jan 2021 05:46 pm