जोधपुर

सेतरावा के वेलनेस सेंटर में सकारात्मक जीवन जीने की मिल रही सीख, ड्यूटी पर लगे शिक्षक कर रहे मनोरंजन

इन दिनों कोरोना महामारी को लेकर देशभर में लॉकडाउन है। सरकार अपने स्तर पर इस कोविड 19 वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई तरह के कदम उठाने में लगी है। लॉकडाउन के बाद बाहर प्रदेशों में मजदूरी कर रहे लोग अपने गांव तो लौट रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा ऐसे सभी लोगों को वेलनेस सेंटर में रखा जा रहा है।
2 min read
coronavirus : wellness center at setrawa in jodhpur
सेतरावा के वेलनेस सेंटर में सकारात्मक जीवन जीने की मिल रही सीख, ड्यूटी पर लगे शिक्षक कर रहे मनोरंजन

कंवराज सिंह/सेतरावा/जोधपुर. इन दिनों कोरोना महामारी को लेकर देशभर में लॉकडाउन है। सरकार अपने स्तर पर इस कोविड 19 वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए कई तरह के कदम उठाने में लगी है। लॉकडाउन के बाद बाहर प्रदेशों में मजदूरी कर रहे लोग अपने गांव तो लौट रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा ऐसे सभी लोगों को वेलनेस सेंटर में रखा जा रहा है।

इसके लिए हर गांव में वेलनेस सेन्टर स्थापित किए गए हैं। जहां पर बाहर से लौट रहे लोगों को रखा जा रहा है। इन सेंट्र्स की स्थापना हर ग्राम पंचायत स्तर पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में की गई है। इनका प्रभारी स्कूल के प्रघानाचार्य पीईईओ को बनाया हुआ है। पीईईओ के अधीनस्थ सरकारी विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों को इन वेलनेस सेंटर्स में ठहरे लोगों की सुविधा के लिए ड्यूटी लगाई जा रही है। ऐसा ही एक केन्द्र जोधपुर जिले देचू पंचायत समिति के सेतरावा कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जारी है। यह वेलनेस सेंटर इन दिनों दूसरे केन्द्रों से अलग ही अपनी पहचान दे रहा है।

सेतरावा वेलनेस सेन्टर पर 39 लोगों को आइसोलेशन के लिए रखा हुआ है। वेलनेस सेंटर में आए लोग बाहरी राज्यों में मजदूरी के लिए गए हुए थे। लेकिन लॉकडाउन होने के बाद ये सभी लोग अपने गांव लौटे थे। इन लोगों की सुविधा में ग्रामवासियों की ओर से कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। इन्हीं के संग यहां 14 दिन रहने वाले लोगों को विद्यालय शिक्षकों की ओर से सकारात्मक रहने सहित कई तरह की सीख भी दी जा रही है। यहां आम विद्यर्थियों की तरह दिनचर्या के साथ शिक्षक उन्हें कई ज्ञान की बातें भी बता रहे हैं। वहीं गायन व सहगायन आदि के बीच मन से कोरोना का डर भी खत्म होकर शांतपूर्ण व सादगी भरे जीवन की प्रेरणा भी मिल रही हैं।

ऐसा ही गायन का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है। जिसमें इस विद्यालय के हिन्दी व्याखयाता मगाराम की ओर से गायन के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैल रहे इस वीडियो की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। यह व्याख्याता स्काउटिंग से भी जुड़े हुए हैं। वेलनेस सेन्टर प्रभारी व राउमावि प्रधानाचाार्य पुखराज ने बताया कि इस सेन्टर पर डब्ल्युएचओ की ओर से जारी एडवाईजरी की पूरी पालना की जा रही है। सरपंच गोपालसिंह, ग्रामसेवक प्रेमसिंह, बीएलओ अचलसिंह, करणसिंह, इन्द्रजीत, भोमसिंह, लादूसिंह राठौड़, रामसिंह औश्र सह प्रभारी भैराराम की ओर से सेवाएं दी जा रही हैं।

Published on:
05 Apr 2020 05:58 pm