जोधपुर

एक बार फिर कोरोना सक्रिय होने पर निगम अलर्ट

आमजन को कोरोना के प्रति होना पड़ेगा गंभीर
less than 1 minute read
Feb 21, 2021
एक बार फिर कोरोना सक्रिय होने पर निगम अलर्ट
एक बार फिर कोरोना सक्रिय होने पर निगम अलर्ट

जोधपुर. देश के कई इलाकों में कोरोना वायरस के एक बार फिर सक्रिय होने के बाद नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड पर आया है। महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने निगम आयुक्त डॉ.अमित यादव के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक चर्चा की। महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात के कई इलाकों में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। इसको देखते हुए एक बार फिर आमजन को कोरोना के प्रति गंभीर होना पड़ेगा। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क पहनें और एक दूसरे से दो गज की दूर बनाए रखें। प्रदेश में सारी चीजें अनलॉक हो चुकी है और जीवन पटरी पर लौटने लगा है, लेकिन इसके साथ ही कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है। छोटी सी लापरवाही शहर के लिए भारी पड़ सकती है। महापौर दक्षिण वनिता सेठ ने निगम आयुक्त डॉ.अमित यादव के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक चर्चा की।

Published on:
21 Feb 2021 04:12 pm