
जोधपुर।
एयरपोर्ट (Airport) पर अवैध कारतूस के साथ पकड़ में आने के बाद एयरपोर्ट थाने (Police station Airport) से हिस्ट्रीशीटर के भागने के मामले में संतरी ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल (Suspended constable in doubt of police) की भूमिका संदेह के दायरे में आ गई है। वांटेड हिस्ट्रीशीटर के थाने से भागने के दौरान ड्यूटी ऑफिसर (Duty officer) (डीओ) हेड कांस्टेबल व महिला कांस्टेबल ने पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन बतौर संतरी कांस्टेबल ने कोई विरोध तक नहीं किया था। निलम्बन के बाद अब उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। (Accused escape from Police station)
तीन सिपाहियों ने रोकने की कोशिश की
हेड कांस्टेबल हुक्माराम ने एफआइआर (FIR) दर्ज कराई है।आरोप है कि बनाड़ थानान्तर्गत जाजीवाल बिश्नोइयान निवासी रमेश पुत्र गिरधारीराम बिश्नोई को एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने लगेज बैग्स की जांच में एक जिंदा कारतूस के साथ शुक्रवार को पकड़ा था।पत्नी व एक पण्डित भी साथ थे। तीनों को एयरपोर्ट थाने लाया गया था। इतने में रावर की ढाणी निवासी ***** श्रवण बिश्नोई थाने में आया और रमेश, उसकी पत्नी व पण्डित को बाहर खड़ी कार तक ले जाने लगा था। हेड कांस्टेबल हुक्माराम, कांस्टेबल हिम्मताराम व राधा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने पुलिस को रोक लिया और रमेश कार में बैठ भाग गया था।संतरी ने किसी तरह का कोई विरोध नहीं किया था।गीता, श्रवण व संतरी के सहयोग से आरोपी भाग गया था।
ननिहाल व ससुराल में दबिशें, सुराग नहीं
रमेश के खिलाफ जोधपुर कमिश्नरेट, ग्रामीण, पाली व चित्तौड़गढ़ में 12 मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के चार मामले भी शामिल हैं। थाने से फरारी के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू की गई है। बेरू गांव में ननिहाल व रावर की ढाणी स्थित ससुराल में छापेमारी की गई, लेकिन रमेश पकड़ा नहीं जा सका है।
पत्नी व साले को जेल भेजा
प्रकरण में हेड कांस्टेबल हुक्माराम की तरफ से राजकार्य में बाधा डालने व थाने से फरार होने का मामला दर्ज किया गया। रमेश की पत्नी गीता व साले श्रवण पुत्र पोकरराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
इन मामलों में है फरार
- 28 मार्च 2019 : चित्तौड़गढ़ के राशमी थाने में डोडा पोस्त के अवैध परिवहन के मामले में रमेश वांटेड है। जो मौके से फरार हो गया था।
- 7 फरवरी 2020 : मतोड़ा थाना पुलिस ने हरलाया गांव में डोडा पोस्त जब्त किया था, लेकिन रमेश फरार हो गया था।
- 19 मई 2022 : चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी थाने में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में भी रमेश पकड़ा नहीं जा सका था।