
बोरुन्दा (जोधपुर). कस्बे के पीपली चौराहे के पास ही खेत में जाते समय वृद्ध महिला से भैंस की पूछताछ के दौरान गले में पहनी सोने की कंठी तोड़कर चोर भाग गया पुलिस सूचना पर पहुंचकर चोर का पता लगाने के प्रयास शुरु किए। जानकारी अनुसार पीपली चौराहा निवासी मैनादेवी पत्नी बद्रीराम नट करीब साढे तीन बजे घर से खेत के लिए रवाना हुई महज घर से तीन सौ चार सौ मीटर ही दूर गई तभी एक मुंह बांधे युवक ने भैंस को जाते हुए देखा गया पुछता हुआ आगे निकलने पर पीछे से गले में हाथ डाल कर सोनी की कंठी तोड़ कर भाग गया इस दौरान वृद्ध महिला ने कंठी को बचाने के चक्कर में पीछे हाथ करने पर नुकीले चाकू से अंगुलियों पर ही कट लग गए। इसकी सूचना पर थानाधिकारी मय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला से घटना की अज्ञात चोर की तलाश शुरु की। दिन दहाड़े कंठी तोड़कर ले जाने की घटना की जानकारी पर पीडि़त महिला के यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। निसं