
जोधपुर। कटिंग पानी की मुहिम अब घरों व प्रतिष्ठानों से बाहर निकल कर किटी पार्टियों, सार्वजनिक स्थलों, होटल्स, रेस्त्रा व स्कूल-कॉलेज तक पहुंची है। इसे लेकर महिलाएं काफी अवेयर है। महिलाएं अब कार्यक्रमों में कटिंग पानी का समर्थन करते हुए फोटो शेयर कर रही है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। यह सुखद बात है कि सामाजिक संगठनों के विभिन्न कार्यक्रमों में कटिंग पानी का महत्व भी समझाया जा रहा है। इस क्रम में लायंस क्लब जोधपुर फोर्ट ने सेव वाटर कट वाटर का संकल्प किया है। क्लब की सचिव सपना व्यास ने इस मौके कहा कि हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि जल ही जीवन हैं, फिर भी इस जल को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं करता, ईश्वर ने जल जैसी अमूल्य चीज हम सब के लिए बनायीं हैं जिसके बिना जीवन जीना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन हैं, इसे बचाने के हम सब को आगे आना होगा। इस मुहिम को लेकर अब घर-घर जाकर और मीटिंग, कार्यक्रमों, रेस्टोरेंट में सभी को जरूरत अनुसार ही पानी यूज करने का कहेंगे और उसको लेकर अभियान चलाएंगे। इस मौके क्लब संभागीय अध्यक्ष पूर्णिमा काबरा, अध्यक्ष दमयंती अग्रवाल, कुमुद लोहिया, उषा कोठारी, शालिनी खंडेलवाल, चन्द्रकला संचेती, मधु जैन, कमला सांखला, राजकुमारी गुप्ता, मंजू जैन सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रही। इधर, फ्रेंड फॉरएवर क्लब की सदस्याओं ने किटी पार्टी के दौरान सेव वाटर, कट वाटर का संकल्प किया। क्लब की संतोष भाटी, मधु, ममता, पायल, कृष्णा, नीलम, नंदनी, सुमन, चंदा, सपना ने कहा कि न केवल वे अब कटिंग पानी का यूज करेंगी बल्कि परिचितों को भी इसका महत्व समझाएंगी।