जोधपुर

लिफ्ट नहर में पानी पीते गंवाई जान

पीलवा (जोधपुर). राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के आरडी 111 पर सोमवार सुबह अचानक एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
2 min read
Oct 01, 2018
 Dead body found in lift canal
लिफ्ट नहर में पानी पीते गंवाई जान

पीलवा (जोधपुर). राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के आरडी 111 पर सोमवार सुबह अचानक एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया तो ग्रामीण बुद्धाराम, अध्यापक राजाराम, महिपाल जांगु व पूनाराम ने मिलकर उसे बाहर निकाला तथा शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

थोड़ी ही देर बाद में ग्रामीणों की सूचना पर लोहावट थानाधिकारी हरिङ्क्षसह राजपुरोहित मय जाब्ता मौके पर पहुचे तथा मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की तो शव की शिनाख्त सुखसागर बानों का वास दयाकोर निवासी बिड़दाराम (64) पुत्र बरसिंगाराम विश्रोई के रूप में हुई।

पुलिस व ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुचे। शव का पोस्टमार्टम के लिए लोहावट सीएचसी ले जाया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई महेशकुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र सुरजाराम विश्रोई ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि दो-तीन साल से मेरे पिताजी का मानसिक सन्तुलन ठीक नहीं था। सुबह ही घर निकले व नहर में पानी पीने के दौरान फिसल कर गिर गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम व मर्ग दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। निसं

नीलगाय बाइक से टकराई, युवक की मौत

शेरगढ़. बाइक से गिरने से युवक की मौत हो गई वही एक युवक के चोटें आई।खरता रोड शेरगढ़ निवासी गोमदराम पुत्र लुम्बाराम व खुशालाराम पुत्र बाबूराम मेघवाल सोमवार सवेरे बाइक लेकर बालेसर मजदूरी पर जा रहे थे। शेरगढ़ के पास सडक़ पर अचानक नीलगाय आ गई जिससे टकरा कर दोनों गिर पड़े। गोमदराम के सिर में गम्भीर चोटे आई तथा खुशालाराम को चोटें आई। दोनों को शेरगढ़ अस्पताल लाया गया जहां गोमदराम की मौत हो गई। खुशालाराम का प्राथमिक उपचार कर छुटटी दे दी।

इधर सडक़ हादसे में युवक की मौत

बालेसर. क्षेत्र के कुई गांव के समीप रविवार रात को सडक़ हादसे में घायल हुए युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हापासर निवासी शेराराम (32) पुत्र गंगाराम भील बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। कुई गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को बालेसर सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जोधपुर रैफर किया। जहां उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं मृतक के भाई ने हादसे के संबंध में बालेसर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है।

Published on:
01 Oct 2018 11:34 pm