जोधपुर

आपसी विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

आपसी विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2021, 1:37 AM IST
आपसी विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
आपसी विवाद को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

जोधपुर.
लूनी थानान्तर्गत नंदवान गांव में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में एक युवक ने पड़ोसी युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिसे एम्स में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार नंदवान गांव निवासी गौतम (20) पुत्र श्यामलाल मेघवाल के पेट में चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। वह एम्स में ट्रोमा सर्जिकल वार्ड में भर्ती है। पर्चा बयान के आधार पर पड़ोसी विक्रम पुत्र नारायणराम के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। आरोप है कि मकान के आगे रास्ता से निकलने को लेकर पड़ोसी से विवाद चल रहा है। इसी के चलते गत तीन सितम्बर की शाम दोनों पक्षों में मोबाइल पर तीखी तकरार हुई थी। फिर गौतम ने अपने भाई किशन को अवगत कराया था और पड़ोसी के मकान के बाहर जा पहुंचा था, जहां दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान गौतम के पेट में चाकू से हमला कर दिया गया था। बाद में वहां आए किशन ने घायल हालत में भाई को एम्स में भर्ती कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on: