जोधपुर

बिजली चोरी की जांच करने जा रहे सहायक अभियंता पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

देचू (जोधपुर) . पुलिस थाना क्षेत्र के चामू 33 केवी बिजलीघर के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता सहित कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
less than 1 minute read
Dec 11, 2019
Discom : Attack on assistant engineer, vehicle damaged
बिजली चोरी की जांच करने जा रहे सहायक अभियंता पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

देचू (जोधपुर) . पुलिस थाना क्षेत्र के चामू 33 केवी बिजलीघर के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता सहित कर्मचारियों के साथ मारपीट कर गाडिय़ों को तोडकऱ ट्रैक्टरों से जानलेवा हमला किया। सहायक अभियंता द्वारा देचू थाने में मंगलवार शाम को इसका मामला दर्ज करवाया।

एएसआई कानाराम ने बताया कि चामू बिजलीघर के सहायक अभियंता नाथूराम पुत्र कानाराम चौधरी निवासी ढांढ़णिया तहसील बालेसर ने रिपोर्ट दी कि वह बिजलीघर चामू में सहायक अभियंता है।

दस दिसम्बर को धर्मेन्द्र मीणा कनिष्ठ अभियंता, कर्मचारी दलाराम, महेन्द्र, सागर, विनोद के साथ धनाराम पुत्र अचलाराम निवासी गोदेलाई के कृषि फार्म पर अवैध बूस्टर की जांच करने जा रहे थे।

तभी बीच रास्ते में तीन ट्रैक्टरों को लेकर गोदेलाई निवासी हड़मानराम पुत्र धनाराम, गोरधनराम पुत्र राजूराम, रिड़मलराम, मलाराम पुत्र पीराराम, लूणाराम पुत्र मोतीराम, पुखराज पुत्र मोतीराम सहित 8-9 जनों ने डिस्कॉम की बोलेरो गाड़ी के आगे रास्ता रोककर जानलेवा हमला कर दिया। टै्रक्टर से गाड़ी को टक्कर मारकर लोहे के सरियों से कांच को तोड़ दिया। सहायक अभियंता नाथूराम पर हमला कर मारपीट की। इससे पैर पर अन्य जगहों चोट लगी।

डिस्कॉम के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मारपीट की। धमेन्द्र मीणा को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया।

बदमाशों ने सहायक अभियंता को मोबाइल भी छिन लिया। वीसीआर सीट भी छिन ली। अधिकारियों को घेरकर वापस न जाने पर गाडिय़ों सहित जलाने की धमकियां देकर मौके से भाग गए।

डिस्कॉम अधिकारियों के मारपीट को लेकर बालेसर, शेरगढ़ , सेखाला, देचू के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए देचू थाने में पहुंचे बदमाशों को तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने राजकार्य में बाधा, एएसी एसटी, जानलेवा हमला का मामला दर्ज कर जांच बालेसर वृत्ताधिकारी को सौंपी।

Updated on:
11 Dec 2019 12:50 pm
Published on:
11 Dec 2019 12:50 pm