जोधपुर

डिस्कॉम के जेइएन से धक्का मुक्की

- कम्पनी का अस्थाई कर्मचारी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Nov 28, 2020
डिस्कॉम के जेइएन से धक्का मुक्की
डिस्कॉम के जेइएन से धक्का मुक्की

जोधपुर.
बरकतुल्लाह खां स्टेडियम परिसर स्थित जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय में निजी कम्पनी के अस्थाई कर्मचारी ने कनिष्ठ अभियंता से धक्का-मुक्की व मारपीट की। जेइएन ने उसके खिलाफ शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार बरकतुल्लाह खां स्टेडियम स्थित जीएसएस के कनिष्ठ अभियंता हेमंत गुर्जर की शिकायत पर एफआरटी संघा कंपनी के गणेश परिहार के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व मारपीट करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया। चौखां निवासी आरोपी गणेश परिहार पुत्र दौलतराम माली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जेइएन का आरोप है कि बिजली विभाग में कार्य करने वाली कम्पनी का अस्थाई कर्मचारी गणेश परिहार शुक्रवार को कार्यालय में आया और विवाद करने लगा। समझाइश के बावजूद वह नहीं माना और धक्का-मुक्की पर उतर आया। उसने जेइएन से मारपीट भी की। पुलिस मौके पर पहुंची और गणेश परिहार को पकड़कर थाने ले आई, जहां उसे शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जेइएन की तरफ से मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को राजकार्य में बाधा डालने व मारपीट के आरोप में पकड़ा।

Published on:
28 Nov 2020 10:13 pm