जोधपुर

लम्बित-अनट्रैस मामलों का निस्ताण करें, जनता से बेहतर व्यवहार हो : कमिश्नर

- पुलिस कमिश्नरेट की अपराध बैठक- सात घंटे चली बैठक में प्रत्येक थानों के अपराधिक आंकड़ों पर मंथन
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2021, 1:41 AM IST
लम्बित-अनट्रैस मामलों का निस्ताण करें, जनता से बेहतर व्यवहार हो : कमिश्नर
लम्बित-अनट्रैस मामलों का निस्ताण करें, जनता से बेहतर व्यवहार हो : कमिश्नर

जोधपुर.
रातानाडा में पुलिस लाइन परिसर स्थित सरदार पटेल सभागार में आयोजित पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक में लम्बित व अनसुलझे अपराधिक मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से बेहतर व्यवहार रखने को निर्देशित किया गया।
पुलिस कमिश्नर जोस मोहन की अध्यक्षता में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस उपायुक्त भुवन भूषण यादव, आलोक श्रीवास्तव, राजेश कुमार मीना, राजकुमारसिंह के साथ-साथ सभी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और सभी थानाधिकारी मौजूद रहे।

सुबह 9.45 से शाम 5.15 बजे तक चली बैठक में पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने प्रत्येक वृत्त और फिर प्रत्येक थानों के अपराधिक आंकड़ों के बारे में जानकारी ली। इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अपनाए गए प्रयासों पर भी चर्चा की गई। पुलिस ने कमिश्नर ने लूट व अन्य अनसुलझे मामलों को ट्रैस करने के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं, लम्बित मामलों का अधिक से अधिक निस्तारण करने के लिए भी निर्देश दिए गए। आदतन अपराधियों पर नजर रखने और स्मैक व अन्य ड्रग्स बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए।
अपराध रोकने के लिए पुलिस की मौजूदगी आवश्यक

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि अपराधिक गतिविधि पर अंकुश रखने व वारदातें रोकने के लिए पुलिस की हर जगह मौजूदगी आवश्यक है। आधे से अधिक अपराध पुलिस की प्रेजेंस से कम हो सकते हैं। पुलिस कमिश्नर ने सभी से जनता से बेहतर व्यवहार व तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए।

Published on: