
जोधपुर।
माध्यमिक शिक्षा विभाग निदेशालय की ओर से राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का खेल कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने खेल कैलेण्डर जारी करने के साथ जिला स्तरीय खेलों का आयोजन 6 नवम्बर से कराने के सभी जिला शिक्षाधिकारियों को दिए है।
जबकि हाल यह है कि , जोधपुर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का कैलेण्डर अभी तक जारी नहीं किया गया है। इससे प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ी असमंजस में है।
-----
विद्यालय स्तर का आदेश अव्यवहारिक
जिले में 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा आयु वर्ग में करीब 30 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। 17 अक्टूबर को शाम को राज्य स्तरीय खेलों का आदेश जारी हुए। 19 अक्टूबर से दीपावली अवकाश शुरू हुआ। ऐसे में, 31 अक्टूबर तक अवकाश के दौरान विद्यार्थियों का स्कूल आना संभव नहीं होगा। शारीरिक शिक्षकों के अनुसार, ऐसी िस्थति में टीमों का गठन व स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव नहीं हो पाएगा।
-------------------------
4 समूह में 48 खेलों का आयोजन
पूर्व में इन प्रतियोगिताओं में 3 समूह में 18 खेलों का आयोजन कराया जाता था। अब 4 समूह में 48 खेलों का आयोजन कराया जाएगा। दीपावाली अवकाश, खेल कैलेण्डर जारी नहीं होने से आयोजन संबंधी तैयारियों की रूपरेखा बनाने में समय लगेगा।
------------
जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन तिथियां
समूह--- विद्यालय स्तर पर----- जिला स्तर पर
प्रथम--- 31 अक्टूबर से पहले-- 6 से 9 नवम्बर तक
द्वितीय--- 31 अक्टूबर से पहले-- 10 से 13 नवम्बर तक
तृतीय--- 31 अक्टूबर से पहले--- 14 से 17 नवम्बर तक
चतुर्थ--- 31 अक्टूबर से पहले--- 2 से 5 दिसम्बर तक
- चतुर्थ समूह में केवल एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी।
-----------------------------
पारंपरिक खेल भी होंगे
इस बार खेल प्रतियोगिताओं में 48 खेलों में पारंपरिक खेल भी होंगे। जिसमें रस्साकशी, योगा, लगोरी, शतरंज, कैरम तो छात्राओं के लिए कुश्ती, राइफल शूटिंग व बॉक्सिंग आदि खेल होंगे।
-----------