जोधपुर

दिव्यांग पैरा स्वीमर गहलोत को आर्थिक सहयोग

- 17 नेशनल और 4 स्टेट पैरा चैम्पियनशिप में कर चुका है शिरकत
less than 1 minute read
Mar 14, 2021
दिव्यांग पैरा स्वीमर गहलोत को आर्थिक सहयोग
दिव्यांग पैरा स्वीमर गहलोत को आर्थिक सहयोग

जोधपुर।
रोटरी क्लब ऑफ जोधपुर मिडटाउन की ओर से दिव्यांग पैरा स्वीमर पिन्टू गहलोत को नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने व तैयारी के लिए 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया। क्लब के अध्यक्ष ललित गर्ग ने बताया कि पैरा स्वीमर पिन्टू एक हाथ से ही स्वीमिंग करता था, गत दो वर्ष पूर्व उसने अपना दूसरा हाथ भी खो दिया। इसके बावजूद भी उसके जज्बे भी किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आई। वह वर्तमान में नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहा है।
17 नेशनल और 4 स्टेट पैरा चैम्पियनशिप में शिरकत कर चुके पिन्टू ने वर्ष 2005 में पैरा स्टेट चैम्पियनशिप में स्वर्ण, 2006 से 2008 तक विभिन्न पैरा एथेलेक्टिस प्रतियोगिता में 6 स्वर्ण व 2 रजत तथा 2007 में पैरा बोटिंग इवेंट में स्वण पदक विनर टीम का सदस्य रह चुका है। उसने 2016 में फ स्र्ट पैरा स्पोट्र्स स्वीमिंग चैम्पियनशिप में दो स्वर्ण, 2017 में द्वितीय स्टेट लेवल पैरा स्पोट्र्स स्वीमिंग चैम्पियनशिप में 4 स्वर्ण तथा 2019 में तृतीय स्टेट लेवल पैरा स्पोट्र्स स्वीमिंग चैम्पियनशिप में भी चार स्वर्ण जीत चुका है।

क्लब के अध्यक्ष ललित गर्ग, सचिव सौरभ राठी, मनीष गर्ग, मयंक गुप्ता, मयूर माहेश्वरी, पुनीत राव, राहुल सिंघवी, राजेश नरूला, सोनू भार्गव व सुनील बजारी ने सहयोग कर 51 हजार रुपए की सहयोग राशि नेशनल पैरा स्विमिंग चैम्पियनशिप की तैयारी कर रहे पिन्टू को भेंट की।

Published on:
14 Mar 2021 07:19 pm