जोधपुर

दिव्यांगजन किसी से नहीं है कम

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क फलोदी. आवाज मानव सेवा संस्थान के तत्वाधान में विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर अंबेडकर उद्यान में विचार संगोष्ठी आयोजित हुई।
less than 1 minute read
Dec 04, 2019
फलोदी. आवाज मानव सेवा संस्थान के तत्वाधान में विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर अंबेडकर उद्यान में विचार संगोष्ठी आयोजित हुई।
फलोदी. आवाज मानव सेवा संस्थान के तत्वाधान में विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर अंबेडकर उद्यान में विचार संगोष्ठी आयोजित हुई।

जिसमें बड़ी संख्या में फलोदी क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी यशपाल आहूजा ने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है आवश्यकता है उनकी योग्यता को आगे लाने की। इसके लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। उन्होनं कहा कि सरकार दिव्यांगजनो के हितों के प्रति संवेदनशील है। नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान ने इस अवसर पर कहा कि दिव्यांगजनो के हितार्थ फलोदी मुख्यालय पर जो भी प्रस्ताव लाया जाएगा उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रमेशचन्द्र पंवार ने राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को जोधपुर जिला मुख्यालय पर दिव्यांगजनो के लिए विशाल कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें आवश्यक उपकरण दिए जाएंगे। संस्था की मांग के अनुसार शीघ्र ही ऐसा शिविर फलोदी मुख्यालय पर आयोजित होगा। संस्था के अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापत, सचिव साबिर अली, ने संस्था की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके उरमूल समिति के कार्यकारी अधिकारी सुरजनराम जयपाल, भैराराम मकवाना, बिरदाराम विश्नोई, प्रज्ञा चक्षु विद्यालय के संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, सरपंच मौलवी आमदीन, पूर्व सरपंच हाजी उमरदीन, पार्षद छोटूलाल जीनगर, पार्षद कुजबिहारी बोहरा पालीवाल आदि उपस्थित रहे। संस्था के सचिव साबिरअली ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Published on:
04 Dec 2019 11:35 am