जोधपुर

महंगा पड़ा दस रुपए का दान, खाते से निकले 50 हजार

- भारी पड़ा घायल श्वान के इलाज के लिए ऑनलाइन कॉल
less than 1 minute read
Dec 31, 2019
महंगा पड़ा दस रुपए का दान, खाते से निकले 50 हजार
महंगा पड़ा दस रुपए का दान, खाते से निकले 50 हजार

जोधपुर.
मण्डोर स्थित कृषि विश्वविद्यालय परिसर में एक युवक के मोबाइल में आए लिंक से दस रुपए दान करते ही खाते से अज्ञात व्यक्ति ने तीन किस्तों में पचास हजार रुपए निकाल लिए गए। मण्डोर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के अनुसार उत्तराखण्ड के रुद्रपुर में एक कम्पनी में कार्यरत कानपुर निवासी मोहम्मद साकिल पुत्र अब्दुल कलाम गत दिनों अपने जीजा कृषि विश्वविद्यालय में सहायक व्याख्याता डॉ. बीएल शाह के पास जोधपुर आया था। गत 27 दिसम्बर को साकिल ने एक बीमार श्वान के इलाज के गूगल पर नम्बर ढूंढे और कॉल किया। कुछ देर बाद एक अन्य नम्बर से कॉल आया और मोहम्मद साकिल को एक लिंक भेज इसके मार्फत दस रुपए दान करने को कहा। उसने लिंक पर मोबाइल नम्बर, दस रुपए और यूपीआइ व पिन नम्बर डाले। कुछ देर बाद ही खाते से 25 हजार, 20 हजार व पांच हजार रुपए निकाल लिए गए। उसने तुरंत पीएनबी के कस्टमर केयर और फिर बैंक की शाखा जाकर खाता फ्रीज कराया। फिर मण्डोर थाने में मामला दर्ज कराया।

Updated on:
31 Dec 2019 12:02 am
Published on:
31 Dec 2019 12:00 am