जोधपुर

यूडीसी से ओए पद की डीपीसी करना भूला शिक्षा विभाग

  अब जल्द डीपीसी करवाएगा शिक्षा विभाग
less than 1 minute read
Feb 08, 2021
यूडीसी से ओए पद की डीपीसी करना भूला शिक्षा विभाग
यूडीसी से ओए पद की डीपीसी करना भूला शिक्षा विभाग

जोधपुर. शिक्षा विभाग की ओर से हर साल की जाने मंत्रालयिक कर्मियों की डीपीसी भी शिक्षा विभाग ने अपने निश्चित समय अनुसार नहीं करवाई है। विशेषकर शिक्षा विभाग ने यूडीसी से ओए पद की डीपीसी नहीं कराई है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने भी गत जुलाई माह में पत्र लिखा था, उसके बावजूद जोधपुर में शिक्षाधिकारियों ने डीपीसी नहीं कराई।
डीपीसी नहीं कराने से अल्पवेतन भोगी मंत्रालयिक संवर्ग को राज्य स्तरीय वरीयता में पिछडऩा, कार्मिकों को वित्तीय नुकसान तक उठाना पड़ रहा है। इस वित्तीय वर्ष में लगभग 40 कार्मिकों का सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रमोशन होना है। सूत्रों के अनुसार जोधपुर शिक्षा विभाग कुछ कार्मिकों को फायदा पहुंचाने के लिहाज से उनकी डीपीसी रोके हुए है। इधर, कई कार्मिक सेवानिवृत्ति के कगार पर हैं। संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला का कहना है कि एलडीसी से यूडीसी की डीपीसी करवा दी है। यूडीसी से ओए की करवानी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में दो-तीन वर्षों की डीपीसी एक साथ हुई, किसी ने डीपीसी में फॉर गो किया, उसको अगली डीपीसी में मान लिया, ऐसा करके गलत प्रमोशन हो गया। अब इसी सप्ताह में डीपीसी करवा देंगे।

Published on:
08 Feb 2021 10:28 pm