
जोधपुर।
जोधपुर मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर लगाई गई खादी स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर पाण्डेय ने स्टॉल का अवलोकन कर खादी का प्रतीक चरखा चलाया।भारत की आजादी के 75 वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर जोधपुर रेलवे स्टेशन पर लगाई गई खादी स्टॉल लगाई गई है। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार यह स्टॉल आम जनता के लिए 75 घंटे खुली रहेगी। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के अनुसार देश इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस उपलक्ष्य में केन्द्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत खादी को प्रोत्साहन देने के लिए देश के 75 रेलवे स्टेशनों पर 75 घंटे के लिए खुलने वाली खादी स्टॉल लगाई गई है। जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 14 से 23 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10.30 से शाम 6 बजे तक खादी उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए स्टॉल खुली रहेगी।
---------------
58 रेलकर्मियों ने किया रक्तदान
जोधपुर।
रेलवे टिकट चैकिंग स्टाफ ऑर्गनाइजेशन की ओर से रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ऑर्गनाइजेशन के मण्डल सचिव केजे अय्यर व मण्डल अध्यक्ष देवीलाल चौहार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म एक पर बने वेटिंग हॉल में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 58 टिकट चैकिंग सहित अन्य रेलकर्मियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय, सीनियर डीसीएम धीरूमल सहित अन्य रेल अधिकारियों ने शिविर ने निरीक्षण किया व रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई की। कार्यक्रम संचालन राजकुमार जोशी ने किया।