जोधपुर

नशे में महिला के साथ धक्का-मुक्की

लज्जाभंग करने का मामला दर्ज
less than 1 minute read
Nov 21, 2020
नशे में महिला के साथ धक्का-मुक्की
नशे में महिला के साथ धक्का-मुक्की

लोहावट (जोधपुर). लोहावट थाना क्षेत्र के दयाकोर गांव में सरकारी नलकूप पर महिला के द्वारा पानी भरने के दौरान उसके साथ युवक ने स्मैक के नशे में धक्का-मुक्की तथा लज्जाभंग करने का पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है। प्रोबेशनल आरपीएस योगेश चौधरी ने बताया कि दयाकोर निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि 9 नवम्बर को दोपहर में करीब 3 बजे वह सरकारी नलकूप पर पानी भरने गई थी। पानी भरने के दौरान बाबानगर दयाकोर निवासी एक युवक स्मैक पीकर नलकूप पर आया तथा उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर युवक उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगा तथा चुनरी को फाड़ दिया। उस समय वहां से बाइक पर जा रहे राहगीर ने बाइक रोकी तथा उसका पति भी आ गया। बाइक सवार राहगीर व पति ने बीच-बचाव कर छुडाया। युवक ने उसके पति को पुलिस में शिकायत करने पर देख लेने की धमकी भी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।

Published on:
21 Nov 2020 06:46 pm