
जोधपुर.
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविकुमार सुरपुर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चुनाव खर्च, प्रचार और वाहनों में रुपए ले जाने की निर्धारित सीमा के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि सरकारी कर्मचारियों के राजनैतिक सभा में डयूटी के बिना भाग लेने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उम्मीदवार 28 लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं। चुनाव के दौरान उम्मीदवार के वाहन में दस हजार से अधिक की प्रचार सामग्री और 50 हजार से अधिक राशि मिलने पर सामग्री और राशि जब्त कर मामला दर्ज किया जाएगा। 10 लाख से अधिक राशी मिलने पर आयकर विभाग को भी सूचित किया जाएगा।
बैठक में अधिकारियों को मतदान दलों के रवानगी, अग्निश्मन, कुर्सियंा, आवास, वाहन अधिग्रहण, रूट चार्ट, ईवीएम, वीवी पेट रखने की व्यवस्था, बैरिकेटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीजीपी गल्होत्रा आज जोधपुर में
जोधपुर.
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी गल्होत्रा शुक्रवार को दो दिवसीय यात्रा पर जोधपुर आएंगे।
डीजीपी गल्होत्रा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जोधपुर पहुंचेंगे। उनके अलावा डीजी (लॉ एण्ड ऑर्डर) एनआरके रेड्डी, एडीजी (सीआइडी) एमएल लाठर भी जोधपुर आएंगे। सभी अधिकारी दोपहर दो बजे रातानाडा में पुलिस लाइन सभागार में रेंज अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें पुलिस आयुक्त आलोक वशिष्ठ, आइजी महेन्द्र चौधरी, डीआइजी राघवेन्द्र सुहासा, उपायुक्त डॉ अमनदीप सिंह कपूर, गगनदीप सिंगला व मोनिका सेन, जोधपुर ग्रामीण के एसपी राजन दुष्यंत सहित रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।