जोधपुर

मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, जोधपुर ग्रामीण के चुनाव संपन्न

फलोदी. मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, जोधपुर ग्रामीण के चुनाव जोधपुर के सुमेर संस्थान स्कूल में संपन्न हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोहपूर्वक हुआ।
less than 1 minute read
Nov 02, 2019
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, जोधपुर ग्रामीण के चुनाव संपन्न
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, जोधपुर ग्रामीण के चुनाव संपन्न

फलोदी. मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, जोधपुर ग्रामीण के चुनाव जोधपुर के सुमेर संस्थान स्कूल में संपन्न हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोहपूर्वक हुआ।
चुनाव प्रभारी कैलाशचन्द धतूरा एवं सह चुनाव प्रभारी भंवरलाल कूकरा ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाष सोनी पीपाड़ सिटी, महामंत्री पद पर महेन्द सोनी फलोदी, कोषाध्यक्ष पद पर कमल किशोर भोपालगढ़ की दावेदारी पेश हुई। नामांकन दाखिले के तय समय पर किसी ओर कि दावेदारी पेश नहीं होने से अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश महामंत्री दुलीचन्द सोनी, जोधपुर मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, जोधपुर शहर के पूर्व अध्यक्ष गंगाविशन सोनी, पूर्व युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सोनी, अखिल भारतीय शोध संस्थान प्रदेश अध्यक्ष तुलसीराम सोनी, पूर्व फलोदी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल किशोर सोनी, ओमप्रकाश धूपड़ पीपाड़ , शिवप्रकाश पाटिल, वासुदेव सोनी, घनश्याम धूपड़, श्याम धूपड़, सूरज धूपड़, श्याम सुंदर, रामरतन सोनी, दीपक सोनी, सुरेश सोनी, लाभचन्द सोनी, अनोपचन्द सोनी, टीकम सोनी सहित समाज के लोग मौजूद थे ।

Published on:
02 Nov 2019 12:31 pm