जोधपुर

बिजली फिटिंग करने वाले ने लाखों के जेवर

- पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के मकान में वारदात- आरोपी गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख के जेवर बरामद
less than 1 minute read
Dec 30, 2019
बिजली फिटिंग करने वाले ने लाखों के जेवर
बिजली फिटिंग करने वाले ने लाखों के जेवर

जोधपुर.
बिजली फिटिंग करने वाले युवक ने चानणा भाखर में रावों की बगेची के पास स्थित मकान से लाखों के आभूषण व अन्य सामान चुरा लिए। मकान मालिक की शिकायत पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर साढ़े तीन लाख रुपए के आभूषण बरामद किए।

थानाधिकारी अमित सिहाग के अनुसार पीडब्ल्यूडी कर्मचारी अब्दुल शकूर पठान ने दो माह पहले मकान खरीदा था व परिवार सहित प्रथम मंजिल पर रह रहे हैं। गत ३१ अक्टूबर को पुत्र की शादी थी। मकान खरीदने के बाद भूतल पर बिजली फिटिंग के साथ ही रंग-रोगन का कार्य चल रहा है। गत २६ दिसम्बर को रुपए निकालने के लिए उन्होंने प्रथम मंजिल पर रखी अलमारी खोली तो सफेद मोतियों का सोने का लॉकेट का हार व बूंदा, सोने की दो अंगूठी, सोने की एक आड़, सफेद मोतियों का हार व लॉकेट, दो सौ ग्राम चांदी की सिल्ली, चांदी की दो चेन, चांदी के अन्य आभूषण व एक घड़ी नहीं मिली। इस संबंध में घरवालों ने अनभिज्ञता जताई। अपने स्तर पर जांच के बाद प्रतापनगर थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। जिसमें बिजली फिटिंग करने वाले नदीम पर संदेह व्यक्त किया।
एसआई रामकृष्ण ताडा ने बिजली फिटिंग करने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात स्वीकार कर ली। इस पर पुराने स्टेडियम के पास निवासी मोहम्मद नदीम (२५) पुत्र सलामुद्दीन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से चोरी के साढ़े तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया। उससे चोरी का अन्य सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Published on:
30 Dec 2019 12:08 am