जोधपुर

चोरी की ग्यारह मोटरसाइकिल बरामद

- चौहाबो में पांच और बनाड़ थाने में दो आरोपी गिरफ्तार- एक मोपेड व दो चाकू भी बरामद
2 min read
Aug 30, 2019
चोरी की ग्यारह मोटरसाइकिल बरामद
चोरी की ग्यारह मोटरसाइकिल बरामद

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की दस बाइक और बनाड़ थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक मोपेड बरामद की। इन दोनों जनों से दो चाकू भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रीति चन्द्रा के अनुसार नहर रोड पर गार्डन के सामने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल पर संदिग्ध नजर आ रहे चौखां में नयापुरा पुरानी बस्ती निवासी महेन्द्र पुत्र भंवरलाल गुर्जर व सूंथला निवासी गौरूसिंह पुत्र भंवरसिंह को रोका गया। जांच करने पर वाहनों के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले। सख्त पूछताछ में दोनों ने गत २५ अगस्त को यह मोटरसाइकिल चुराना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई परमेश्वर, हेड कांस्टेबल स्वरूप, बाबूलाल, प्रदीप, ओमाराम, शकील खान ने आरोपियों से सख्त पूछताछ कर निशानदेही से अलग-अलग जगहों से चोरी की पांच और मोटरसाइकिल बरामद की। कार्रवाई में कांस्टेबल भंवरलाल, अमराराम, भागीरथ, दिनेश, प्रेमाराम, राजेन्द्र और अरविंद भी शामिल थे।
सीसीटीवी कैमरों से बाइक चुराते पकड़ में आए तीन युवक

अभय पुलिस कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर में सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग करने वाले कांस्टेबल भूपेन्द्रसिंह व प्रकाश की सूचना पर चौहाबो थाना पुलिस ने पीपाड़ शहर थानान्तर्गत काबोर की पोल, पीपाड़ शहर रेलवे स्टेशन के पीछे चौहानों का बेरा निवासी चेतनराम पुत्र उदाराम और भूराराम पुत्र चन्द्राराम को पकड़ लिया। चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद होने पर तीनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के निर्देश दिए गए।
चाकू लेकर घूमते पकड़ा, चोरी के दो वाहन जब्त

बनाड़ थानाधिकारी अशोक आंजणा के अनुसार गश्त के दौरान डांगियावास बाइपास पर महादेव धूणा के पास बिना नम्बर की मोटरसाइकिल व मोपेड पर घूम रहे लाम्बा निवासी सुभाष पुत्र पूनाराम बिश्नोई और जोलियाली में दड़ की ढाणी निवासी मनीष पुत्र भंवराराम बिश्नोई को हिरासत में लिया गया। तलाशी में दोनों से दो चाकू जब्त किए गए। जांच में दोनों दुपहिया वाहन चोरी के निकलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। वाहन चोरियों के संबंध में जांच की जा रही है।

Updated on:
30 Aug 2019 12:51 am
Published on:
30 Aug 2019 12:51 am